फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur news : Attempted of misconduct with student in hotel on the pretext of photoshoot

कानपुर : फोटोशूट के बहाने छात्रा से होटल में सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 22 Jul 2021 01:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 22 Jul 2021 01:18 AM IST
सार

मॉडलिंग के लिए फोटो शूट करने के लिए बुलाया था, सात लोगों पर लगाया आरोप

विज्ञापन
Kanpur news : Attempted of misconduct with student in hotel on the pretext of photoshoot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोविंद नगर स्थित दीप होटल में बुधवार रात एक नाबालिग छात्रा से सात लोगों ने दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा को फोटो शूट के बहाने होटल के कमरे में बुलाया गया था। आरोप है कि कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी गई थी। फिर उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। मदद को पहुंचे छात्रा के तीन दोस्तों से भी मारपीट की गई। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


स्वरूपनगर निवासी 16 साल की किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। छात्रा के मुताबिक वह एक साल से मॉडलिंग कर रही है। बुधवार शाम को एक मॉडलिंग कंपनी के लोगों ने उसे होटल दीप बुलाया था। यहां पर किदवई नगर निवासी फोटोग्राफर राघव, मॉडलिंग कंपनी चलाने वाला राहुल वर्मा, बरेली का रॉनी और इटावा के फरहान समेत सात लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि आरोपियों की दी हुई कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेहोश होने लगी। इस दौरान सातों लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। तभी उसने जूही लाल कालोनी निवासी दोस्त को फोन कर बुला लिया। कुछ ही देर में तीन दोस्त होटल के कमरे में पहुंच गए। तब आरोपियों ने उसे छोड़ा। आरोप है कि होटल कर्मियों ने उसके दोस्तों के साथ मारपीट की। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और राघव, राहुल, रॉनी और फरहान को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पीड़िता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्लील वीडियो और फोटो शूट करने की थी साजिश
छात्रा का आरोप है कि आरोपी उसका अश्लील वीडियो और फोटो शूट करने वाले थे। जब छात्रा के दोस्त वहां पहुंचे थे तो कैमरा ऑन था जिससे फोटो क्लिक किए जा रहे थे। पुलिस ने कैमरा भी कब्जे में ले लिया है। उधर मामले में होटल प्रशासन की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। छात्रा की बगैर आईडी प्रूफ लिए कमरे में एंट्री दी थी। जिन पर आरोप लगाया है वह दस दिन से होटल में ठहरे हुए थे। छात्रा ने पुलिस पर आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी पुलिस देर से पहुंची और आरोपियों के साथ उसके दोस्तों को भी हवालात में डाल दिया।

चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार तीन आरोपियों की तलाश जारी है। 
- रवीना त्यागी, डीसीपी साउथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed