फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Newly married woman crushed to death by truck while riding bike, husband and niece injured

Kanpur: ट्राला से कुचलकर बाइक सवार नवविवाहिता की मौत, पति व भतीजी घायल

Tue, 23 Sep 2025 10:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 23 Sep 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Newly married woman crushed to death by truck while riding bike, husband and niece injured
अर्चना की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पनकी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह भौंती बाईपास पर तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से उछलकर गिरी नवविवाहिता को पीछे से आ रहे दूसरे ट्राला ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर बाइक घिसटने से पति और बीच में बैठी भतीजी भी घायल हो गई। नवविवाहिता मायके में अखंड पाठ में शामिल होने जा रही थी।
विज्ञापन


महाराजपुर के मवैया गांव निवासी रामप्रसाद के अनुसार उन्होंने 18 अप्रैल 2025 को छोटी बेटी अर्चना (24) की शादी कानपुर देहात के गजनेर के करसा गांव निवासी किसान सर्वेश कुमार से की थी। सोमवार को घर में अखंड रामायण पाठ की शुरुआत हुई थी। मंगलवार की सुबह 10 बजे बेटी अर्चना, भतीजी खुशी व दामाद सर्वेश के साथ बाइक से आ रहे थे। सर्वेश ने बताया कि भौंती बाईपास पर पीछे से आए कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। ठोकर लगने से पत्नी उछलकर सड़क पर गिरी। पीछे से आ रहे ट्राला के पहिये के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

Kanpur: Newly married woman crushed to death by truck while riding bike, husband and niece injured
बदहवास पिता रोते बिलखते बच्चे को संभालते हुए - फोटो : अमर उजाला
बाइक घिसटने से दूसरी तरफ गिरी भतीजी खुशी को गंभीर चोटें आईं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में सर्वेश को भी चोटें आईं हैं। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं अर्चना की मां दयादेवी व पिता रामप्रसाद शव देखकर बदहवास हो गए। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से वाहनों और उनके चालक के बारे में पता किया जा रहा है। परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

 
विज्ञापन

Kanpur: Newly married woman crushed to death by truck while riding bike, husband and niece injured
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
हादसे के आक्रोश में दामाद को पीटने दौड़े
हादसे में बेटी की जान जाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस में भड़क गए। परिजन दामाद को देखते ही उसे पीटने के लिए दौड़ पड़े लेकिन उसने कोई विरोध नहीं किया। ससुरालीजनों के अनुसार हादसा जानबूझकर नहीं किया गया। इस पर मायके पक्ष के लोग शांत हुए। मृतका के पिता रामप्रसाद ने बताया कि अर्चना छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed