Kanpur: छत से कूदकर प्रेमी संग नवविवाहिता फरार, दर-दर ठोकरें खा रहा पति, नौ माह पूर्व हुआ था विवाह…जांच शुरू
Kanpur News: नरवल थाना क्षेत्र में नवविवाहिता छत से कूदकर प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित पति न्याय की गुहार लगाते हुए दर-दर की ठोकरें खा रहा है।
विस्तार
कानपुर में नरवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रहने वाली नवविवाहिता को इंस्टाग्राम सोशल साइट्स के जरिए गांव में ही एक युवक से प्रेम हो गया। प्रेमी के प्रेम में पड़कर नवविवाहिता अपने पति को छोड़कर उसके साथ फुर्र हो गई। पीड़ित पति न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है।
पीड़ित पति ने बताया कि उसका विवाह नौ माह पूर्व तीन जुलाई को फतेहपुर जनपद के एक गांव में हुआ था। वह अपनी दो बहनों और माता-पिता के साथ रहता है और मेहनत मजदूरी करके किसी तरह परिवार का पेट पालता है।
नगदी और जेवर भी साथ ले गई
21 मई को आई आंधी के दौरान गांव की बिजली चली गई थी। पत्नी ऊपर से नीचे सोने आई थी। उसी दौरान पीछे के रास्ते से कूदकर प्रेमी के साथ चली गई है। यह जानकारी हम लोगों को सुबह हो पाई। महिला घर से 10 हजार नगदी सहित लगभग बीस हजार के जेवर लेकर गई है।
महिला की तलाश में जुटी हैं टीमें
पीड़ित ने बताया वह नरवल थाने में तहरीर देकर आया है, लेकिन पुलिस खोजबीन नहीं कर रही है। वहीं, नरवल थाना प्रभारी राम मूरत पटेल ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही पता किया जाएगा।
पहली पत्नी भी प्रेमी के चली गई थी
पीड़ित युवक ने बताया दो वर्ष पहले भी उसकी शादी हुई थी, लेकिन छह माह तक साथ रहने के बाद पहली पत्नी भी उसी के गांव में रहने वाले प्रेमी के साथ फुर्र हो गई थी। उस समय भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। दोबारा हुई इस घटना से पीड़ित परिवार परेशान है।