फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: newborn was not breathing, nursing students saves child's life

Kanpur: सांस नहीं ले रहा था नवजात, ‘रैंचो’ ने मुंह में फूंका... ऑल इज वेल

Wed, 06 Jul 2022 12:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 Jul 2022 12:09 PM IST
सार

कानपुर के हैलट अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के न होने से एमसीएच छात्रों ने नर्स के साथ प्रसव कराया। जन्मे बच्चे की नहीं चल रही थी धड़कन, ऐसे बचाई जान....

विज्ञापन
Kanpur: newborn was not breathing, nursing students saves child's life
नवजात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में हैलट के न्यूरो सर्जरी विभाग में मंगलवार को समय पूर्व पैदा हुए एक बच्चे की स्थिति फिल्म थ्री ईडियट्स के प्रिया के बच्चे की तरह हो गई। बच्चा सांस नहीं ले रहा था, धड़कन भी सुनाई नहीं दे रही थी। इसके बाद न्यूरो सर्जरी विभाग में एमसीएच कर रहे तीन डॉक्टरों ने रैंचों बनकर बच्चे को मुंह से सांस दी।

विज्ञापन


कुछ देर में वह रो पड़ा और सांस क्रिया व दिल की धड़कन सामान्य हो गई। बच्चे को बालरोग अस्पताल के एनआईसीयू में और उसकी मां को जच्चा-बच्चा अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। न्यूरो साइंसेज विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि जच्चा-बच्चा की स्थिति सामान्य है। स्त्री रोग विभाग से डॉक्टर बुलाने के पहले ही प्रसव हो गया था। गर्भवती महिला संध्या (25) हिम्मापुरवा कानपुर देहात की रहने वाली है। 26 जून की रात पति से शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। पति ने गुस्से में उसे घर की पहली मंजिल से धकेल दिया।

विज्ञापन

उसके सिर में गहरी चोट आई थी। स्थानीय डॉक्टरों के हाथ खड़े कर देने पर उसे न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह के अंडर में भर्ती किया गया। सिर की हड्डी टूटी थी और ब्रेन हेमरेज से खून के थक्के जम गए थे। गर्भस्थ शिशु की जांच की गई तो वह ठीक था। संध्या की स्थिति बेहतर हुई तो उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। घर जाकर दवा छोड़ दी, जिससे उसे दौरे आने लगे और उसे दो दिन पहले भर्ती किया गया। डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि मंगलवार को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और आठ महीने में ही बच्चे का प्रसव कराया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ को बुलाने का समय नहीं था तो एमसीएच छात्रों ने नर्स के साथ प्रसव कराया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने विभाग को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed