{"_id":"5867e5504f1c1b132ceede4b","slug":"kanpur-new-year-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ इस अंदाज में हुआ ‘न्यू ईयर सेलिब्रेशन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ इस अंदाज में हुआ ‘न्यू ईयर सेलिब्रेशन’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 31 Dec 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में नये साल का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात 12 बजते ही नये साल का जश्न अलग-अलग अंदाज से मनाया गया। कानपुर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर क्लब, होटल, रेस्ट्रॉं, मॉल, सिनेमा हॉल, पिकनिक स्पॉट, गली मोहल्लों, दफ्तरों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मॉडल शॉप्स में जाम से जाम लड़ाकर लोगों ने एक दूसरे को नये साल की बधाईयां दीं।
विज्ञापन
गैंजेस क्लब आर्य नगर, होटल लैंडमार्क परेड, कानपुर क्लब कैंट, सिटी क्लब जरीबचौकी, होटल, रेस्ट्रॉं के अलावा रेव मोती, रेव थ्री, जेड स्क्वायर, साउथ एक्समॉल में नया साल धूमधाम से मनाया गया। युवाओं ने खूब मस्ती की। दूसरी ओर बच्चों ने बड़े-बुजुर्गों के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। कानपुर के आनंदेश्वर मंदिर परमठ, बारेदवी मंदिर, साईं मंदिर बिठूर, जेके मंदिर, इस्कॉन टेम्पल मैनावती मार्ग, पनकी हनुमान मंदिर में भी नये साल पर लोग भगवान के दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन