फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: New DM's ultimatum to officers, action will be taken if complaint is received

Kanpur: नवांगुत डीएम का अधिकारियों को अल्टीमेटम, शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई

Sun, 19 Jan 2025 12:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Jan 2025 12:04 AM IST
सार

Kanpur News: नवनियुक्त जिलाधिकारी ने चार्ज संभाल लिया है। योजनाएं, जाम से निजात और शिकायतों के निस्तारण को प्राथमिकता बताया है।

विज्ञापन
Kanpur: New DM's ultimatum to officers, action will be taken if complaint is received
नवनियुक्त जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने संभाला चार्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार शाम को मुख्य कोषागार कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार संभाल लिया है। उन्होंने सरकार की योजनाओं को जरूरतमंद तक पहुचानें, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने और जनता की शिकायतों के निस्तारण को प्राथमिकता बताया। चार्ज संभालने के बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम ने अधिकारियों से मुलाकात की। अधिकारियों को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि सभी अफसर ईमानदारी से काम करेंगे। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन




जिलाधिकारी देर शाम कोषागार कार्यालय पहुंचे। सूर्यास्त होने के कारण जिलाधिकारी सलामी नहीं ले सके। अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। आईजीआरएस रैंकिंग पर सुधार के लिए अफसरों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए जाएंगे। इस मौके पर सीडीओ दीक्षा जैन, एडीएम सिटी डॉक्टर राजेश कुमार, एडीएम वित्त राजेश कुमार, एडीएम आपूर्ति, एसडीएम सदर ऋतुप्रिया, सभी एसीएम, डीएसओ समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

कानपुर में बढ़ाया जाएगा निवेश
डीएम ने बताया कि वह कानपुर देहात में जिलाधिकारी रह चुके हैं। कानपुर से भी वाकिफ हूं। लोग कानपुर में रहकर देहात में निवेश कर रहे हैं। इसके लिए यूपीसीडा, नगर निगम, केडीए के सहयोग से ऐसा माहौल बनाया जाएगा जिससे शहर में उद्यमी आएं और निवेश बढ़ाएं।

 

बागपत में कंपनी पर चलवाया था बुलडोजर
जितेंद्र प्रताप सिंह मूल रूप से फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं। बर्मिंगघम यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है। यह 1997 के पीसीएस बैच के टॉपर हैं। वर्ष 2013 में आईएएस पद पर पदोन्नति के बाद वह निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, जिलाधिकारी देवरिया, कानपुर देहात फिर बागपत में जिलाधिकारी रहे। बागपत के जिलाधिकारी रहते हुए उन्होंने ब्रांडेड के नाम पर डुप्लीकेट पानी बनाने वाले एक गिरोह पर कार्रवाई की। समाधान दिवस के दौरान उन्हें डुप्लीकेट पानी की बोतलें पीने के लिए दी गई। इसके बाद डीएम ने जांच कराकर कंपनी पर बुलडोजर चलवाया और दो हजार से अधिक बोतलें नष्ट करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed