फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: New DM got the work done for eight months in two minutes

कानपुर: नए डीएम ने आठ महीने से लटका काम दो मिनट में करवाया

Sat, 25 Sep 2021 01:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 25 Sep 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: New DM got the work done for eight months in two minutes
नए डीएम विशाख जी अय्यर - फोटो : amar ujala
कानपुर के श्याम नगर की रीमा छाबड़ा अपनी सास रीता छाबड़ा के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए बीते आठ महीने से कलक्ट्रेट और नगर निगम के बीच चक्कर लगा रही थीं। शुक्रवार को वे फिर से कलक्ट्रेट पहुंचीं। नए डीएम विशाख जी अय्यर को समस्या बताई। डीएम ने देखा कि आवेदन 21 जनवरी 2021 को हुआ है।
विज्ञापन


अभी तक प्रमाण पत्र न मिलने पर आसपास बैठे अफसरों की ओर हैरानी भरी नजर से देखा। फिर महिला से कहाकि वे बाहर इंतजार करें, प्रमाण पत्र की प्रक्रिया आज ही पूरी होगी। इसके बाद कर्मचारी को बुलाकर निर्देश दिया कि प्रमाण पत्र बनने में आ रही बाधा आज ही दूर होनी है। बिना काम हुए महिला घर नहीं जाएगी।
विज्ञापन


इस पूरी बातचीत में मात्र दो मिनट खर्च हुए। इसके बाद आनन फानन में पोर्टल पर डाटा अपलोड किया गया और अवगत कराया गया कि काम हो गया है। उन्हें सात दिन बाद नगर निगम से प्रमाण पत्र मिल जाएगा। इस तरह से आठ महीने से भटक रही महिला ने राहत भरी सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह के अन्य मामले में लखनपुर निवासी पुष्पा श्रीवास्तव के पति ने बताया कि पड़ोसी रास्ते को संकरा करके 12 फीड रोड पर निर्माण कर रहा है। कई बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस पर उन्होंने डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस से मिलकर समस्या के समाधान का रास्ता सुझाया। फरियादी जब जाने लगा तो रोक कर कहा आठ दिन में काम न हो तो यही चिट्ठी उन्हें फिर से दिखाएं आकर। इस पर फरियादी ने राहत महसूस की। 

 

बच्चे से बोले- नमस्कार, आप क्यों आए? 
समस्या लेकर आई एक महिला के साथ उसका छोटा बच्चा भी था। महिला की बात सुनने पहले ही वह बच्चे से मुस्कुराकर बोले- नमस्कार, आप क्यों आए? पढ़ते हैं या नहीं? फिर महिला से कहाकि बच्चे को ऑफिस के चक्कर न लगवाएं। इसे पढ़ने दें। स्कूल छोड़कर आया करें। यदि न पढ़ रहा तो अभी एडमीशन करवा लें। इसके बाद उन्होंने समस्या सुनी। 

तत्काल निस्तारण पर जोर 
डीएम विशाख जी अय्यर का जनता दर्शन पहले ही दिन चर्चा का विषय रहा। उन्होंने सुबह 10:15 से 12 बजे तक करीब 40 फरियादियों को सुना। इनमें से ज्यादातर मामले में तत्काल निस्तारण पर जोर दिया। खास बात ये रही कि फरियादी की पूरी बात सुनी और समझी। फिर निष्कर्ष पर पहुंचते कि इसका समाधान कैसे कराया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed