{"_id":"6afd4416768d786e3c04ee51","slug":"kanpur-negligence-by-the-electricity-department-in-mandhana-wires-are-hanging-just-four-feet-above-the-ground-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मंधना में बिजली विभाग की लापरवाही, जमीन से चार फीट ऊपर झूल रहे तार, लोग बोले- हो सकता है बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मंधना में बिजली विभाग की लापरवाही, जमीन से चार फीट ऊपर झूल रहे तार, लोग बोले- हो सकता है बड़ा हादसा
Wed, 18 Nov 2026 11:52 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:52 AM IST
सार
Kanpur News: मोहनपुर नई बस्ती में विद्युत केबल जमीन से महज चार फीट की ऊंचाई पर झूल रही है। मंधना सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन
जमीन से चार फीट ऊपर झूल रही बिजली की केबल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में मंधना सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाली मोहनपुर नई बस्ती में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही स्थानीय लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। इस घनी आबादी वाले क्षेत्र में बिजली की मुख्य केबल जमीन से महज चार फीट की ऊंचाई पर झूल रही है, जिससे राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों को हर समय गंभीर हादसे का डर सता रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यह पूरा इलाका दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत आता है। इसके बावजूद विभागीय उदासीनता के चलते जर्जर और लटकती इन केबलों को ठीक कराने की कोई सुध नहीं ली जा रही है। जमीन के इतने करीब तार होने के कारण यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos
समस्या के निराकरण की मांग
स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इन केबलों को सुरक्षित ऊंचाई पर नहीं लगवाया गया, तो कभी भी कोई बड़ा करंट या शॉर्ट सर्किट का हादसा हो सकता है। लोगों ने उच्चाधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेकर इस समस्या से निजात दिलाने की पुरजोर मांग की है।
