फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Negligence by Panchayat Secretary in Bhitargaon notice issued for the second time in 15 days

कानपुर: भीतरगांव में पंचायत सचिव की लापरवाही, 15 दिन में दूसरी बार नोटिस, अधिकारियों को गुमराह करने का आरोप

Fri, 28 Aug 2026 01:26 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 28 Aug 2026 01:26 PM IST
सार

Kanpur News: भीतरगांव ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव कृष्ण कुमार पाल को उच्च अधिकारियों को गुमराह करने और सरकारी कार्यों में लगातार लापरवाही बरतने के आरोप में 15 दिनों के भीतर दूसरी बार नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
Kanpur Negligence by Panchayat Secretary in Bhitargaon notice issued for the second time in 15 days
मामले में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के भीतरगांव ब्लॉक में कई वर्षों से तैनात सचिव अब उच्च अधिकारियों के आदेशों को भी नहीं मानते। सरकारी कार्यों में लगातार लापरवाही बरतने और उच्च अधिकारियों को झूठी सूचना देकर गुमराह करने के आरोप में पंचायत सचिव कृष्ण कुमार पाल को एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार नोटिस जारी किया गया है। बीडीओ ने सचिव को सोमवार तक स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

बीडीओ गिरीश मिश्रा ने बताया ग्राम पंचायत कोरथा के मजरा सुखैयापुर निवासी गोमती पत्नी महेश को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटित हुआ था। दोनों किस्तें मिलने के बाद लाभार्थी ने नियमानुसार अपना मकान बनवा भी लिया। इसके बावजूद पंचायत सचिव कृष्ण कुमार पाल उच्च अधिकारियों और बीडीओ को आवास न बने होने की झूठी रिपोर्ट देते रहे।

विज्ञापन

तालाब के पास भीषण जलभराव की शिकायत
पीडी आलोक कुमार सिंह के निर्देश पर जब बीडीओ गिरीश मिश्रा मौके पर जाकर जांच की, तो आवास पूरी तरह निर्मित पाया गया। उच्च अधिकारियों को गलत जानकारी देने और दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर सचिव को पहली नोटिस थमाई गई। गुरुवार को ग्राम पंचायत साढ़ में तालाब के पास भीषण जलभराव की शिकायत पर जिलाधिकारी ने आदेश दिए थे।

नोटिस जारी कर जवाब तलब किया
इस पर नरवल एसडीएम सत्यपाल प्रजापति ने बीडीओ और राजस्व टीम को मौके पर जाकर जल निकासी का प्रबंध करने के निर्देश दिए। बीडीओ गिरीश मिश्रा, साढ़ प्रभारी निरीक्षक के के मिश्रा और राजस्व लेखपाल विशाल सिंह के साथ जलभराव स्थल पर पहुंचे, लेकिन बुलाने के बावजूद पंचायत सचिव कृष्ण कुमार पाल मौके से नदारद रहे। उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर डीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने फिर नोटिस जारी कर सोमवार तक जवाब तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed