{"_id":"69e0b1983e1a1e61fc0fa180","slug":"kanpur-narwal-resounds-with-chants-of-jai-bhim-grand-80km-long-procession-passes-through-30-villages-2026-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ‘जय भीम’ के उद्घोष से गूंजा नरवल, 30 गांवों से गुजरी 80 KM लंबी भव्य शोभायात्रा, उमड़ा हजारों का हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ‘जय भीम’ के उद्घोष से गूंजा नरवल, 30 गांवों से गुजरी 80 KM लंबी भव्य शोभायात्रा, उमड़ा हजारों का हुजूम
Thu, 16 Apr 2026 03:23 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:23 PM IST
सार
Kanpur News: सरसौल में डॉ. अंबेडकर और महात्मा फुले की जयंती पर 80 किमी लंबी शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लेकर सामाजिक एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
30 गांवों से गुजरी 80 किमी लंबी भव्य शोभायात्रा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में नरवल के सरसौल क्षेत्र में गुरुवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डॉ. अंबेडकर स्वास्थ्य एवं शिक्षा समिति उमराव खेड़ा सरसौल के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल मैदान से शुरू हुई लगभग दो किलोमीटर लंबी शोभायात्रा डीजे की धुन पर उत्साहपूर्वक आगे बढ़ी और करीब 30 गांवों से गुजरते हुए 80 किलोमीटर का सफर तय किया। उमराव खेड़ा गांव में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ इसका समापन हुआ।
विज्ञापन
पीएसी और पुलिस बल तैनात रहा
यात्रा के दौरान शिक्षा, समानता और अधिकारों पर गोष्ठियां आयोजित की गईं, वहीं जगह-जगह ग्रामीणों ने जलपान और भंडारे की व्यवस्था की। पूरे मार्ग पर जय भीम के नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पीएसी और पुलिस बल तैनात किया।