{"_id":"669bfdec6bcad5502d0f5dc6","slug":"kanpur-namami-gange-principal-secretary-found-water-supply-stalled-in-three-villages-during-inspection-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: प्रमुख सचिव नमामि गंगे को निरीक्षण में ठप मिली तीन गांव में जल आपूर्ति, प्रोजेक्ट मैनेजर पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: प्रमुख सचिव नमामि गंगे को निरीक्षण में ठप मिली तीन गांव में जल आपूर्ति, प्रोजेक्ट मैनेजर पर कार्रवाई
Sat, 20 Jul 2024 11:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 20 Jul 2024 11:42 PM IST
सार
जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना का दो वर्षों से कार्य चल रहा है। पाइप लाइन लीकेज की वजह से सप्लाई नहीं हो पा रही है। प्रमुख सचिव से लोगों ने शिकायत की।
विज्ञापन
निरीक्षण करते प्रमुख सचिव नमामि गंगे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करने शहर आए प्रमुख सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अनुराग श्रीवास्तव अचानक तीन गांवों करने पहुंच गए। वहां पानी की सप्लाई ठप मिलने पर पारा चढ़ गया। इस पर प्रमुख सचिव ने कार्यदायी संस्था बीएसए के प्रोजेक्ट मैनेजर को हटाने के लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को निर्देश दिए। इसके साथ ही अवर अभियंता (जेई) और सहायक अभियंता (एई) को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने को कहा है।
जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना का दो वर्षों से कार्य चल रहा है। जिले के 10 ब्लाॅकों के 902 गांवों के 303620 घरों तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। करीब 150 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि खर्च हो चुकी है। शनिवार को एचबीटीयू परिसर में पौधरोपण करने के बाद प्रमुख सचिव बिधनू ब्लाॅक के मगरासा, रौतरा और जहानपुर गांव में पेयजल आपूर्ति की जांच करने पहुंच गए। पता चला कि पानी की टंकी बनने के साथ ही गांव में पाइप लाइन बिछी है लेकिन घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है।
प्रधान और ग्रामीणों ने बताया कि पानी की आपूर्ति शुरू की गई तो कई जगह पाइप लाइन में लीकेज निकले, जिस कारण जलापूर्ति ही नहीं हो पा रही है। अभी तक पाइप बदले नहीं गए। यह सुनकर प्रमुख सचिव नाराज हो गए। उन्होंने जल निगम ग्रामीण के अवर अभियंता और सहायक अभियंता से कार्य की लेट लतीफी का कारण पूछा तो सभी गोलमोल जवाब देने लगे। उन्होंने जिलाधिकारी से कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को हटाने के निर्देश दिए साथ ही जल निगम ग्रामीण के अधिकारियों को नोटिस देकर जवाब तलब करने को कहा है।
विज्ञापन
समय-समय पर कराते रहें पानी की जांच
प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारी से कहा कि जहां भी पानी की सप्लाई की जा रही है इसका निरीक्षण करना जरूरी है। जल की गुणवत्ता को ध्यान में रखा जाए तथा जनपद स्तरीय लैब से समय-समय पर जल की जांच कराएं। जिससे लोगों को शुद्ध पानी मिले।