फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Nagar Nigam clerks are also running companies worth crores six new complaints of corruption received

कानपुर: नगर निगम के बाबू भी चला रहे करोड़ों की कंपनी, भ्रष्टाचार की छह नई शिकायतें मिलीं, स्टोर रूम में भी खेल

Thu, 27 Aug 2026 08:50 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 27 Aug 2026 08:50 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर नगर निगम में ठेकेदारों पर कार्रवाई के बाद अब भ्रष्टाचार की छह नई शिकायतें पुलिस को मिली हैं, जिनमें आरोप है कि नगर निगम के बाबू और इंजीनियर भी अपने रिश्तेदारों के नाम पर कंपनियां चलाकर ठेके ले रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur Nagar Nigam clerks are also running companies worth crores six new complaints of corruption received
कानपुर नगर निगम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में भ्रष्ट ठेकेदारों पर हुई कार्रवाई के बाद अब नगर निगम से संबंधित शिकायतों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। पुलिस को छह और शिकायतें बुधवार को मिली हैं। इनमें आरोप है कि सिर्फ ठेकेदार ही नहीं बल्कि नगर निगम के बाबू भी करोड़ों की कंपनी चला रहे हैं। सिर्फ बाबू ही नहीं इंजीनियर और कुछ बड़े अधिकारी भी नाते-रिश्तेदारों के नाम पर कंपनी बनाकर ठेका लेने का काम कर रहे हैं। शिकायतों की जांच के लिए स्टाफ ऑफिसर (एडीसीपी) योगेश कुमार को नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने दो ठेकेदार संदीप जैन और रज्जन बाजपेई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि ठेकेदारों के सरगना आगरा निवासी गोविंद शर्मा की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। ठेकेदारों पर करोड़ों के टेंडर पाने के लिए फर्जीवाड़ा करने व धमकाने का आरोप है। बुधवार को नगर निगम में वर्तमान में कार्यरत व कुछ पूर्व कर्मचारियों ने पुलिस को शिकायतें भेजी हैं। आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती में भी माफियागिरी चलाए जाने की शिकायत की गई है।

विज्ञापन

अधिक सामान का बनाया जाता है बिल
बताया गया है कि संविदा में सिर्फ उन्हीं लोगों की भर्ती की जाती है जो माफिया को रुपये देते हैं। भर्ती कम कर्मचारियों की होती है और संख्या अधिक की दिखाई जाती है। इस तरह से अतिरिक्त वेतन का भी बंदरबांट किया जाता है। शिकायतों में बताया गया है कि नगर निगम के स्टोर रूम में भी कम गड़बड़झाला नहीं है। कम सामान की खरीद की जाती है और बिल अधिक सामान का बनाया जाता है। घटिया सामग्री खरीदकर उसके अधिक दाम दिखाए जा रहे हैं।

एक और कंपनी काली सूची में डाली गई
मंगलवार तक पांच कंपनियों को नगर आयुक्त ने ब्लैक लिस्ट किया था। छठवीं कंपनी की जांच चल रही थी, बुधवार को उसे भी काली सूची में डाल दिया गया। पुलिस के अनुसार, दिव्या इंटरप्राइजेज कंपनी को भी ब्लैक लिस्ट किया गया है। इसके मालिक मुकेश कुमार है। पुलिस का कहना है कि कंपनी ने जालसाजी कर टेंडर डाले और करोड़ों का ठेका उठाया था। कंपनी के खिलाफ जल्द एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन

राजस्थान के आश्रम में कार छोड़कर भागा आरोपी ठेकेदार गोविंद
नगर निगम के टेंडरों में खेल कर ठेके बांटने का मुख्य आरोपी आगरा निवासी गोविंद शर्मा एक बार फिर पुलिस के चंगुल से बच निकला। कानपुर पुलिस उसकी तलाश में राजस्थान के एक आश्रम तक पहुंच गई थी लेकिन इससे पहले ही गोविंद वहां से भी भाग निकला। पुलिस के हाथ सिर्फ गोविंद की गाड़ी ही लगी है। अब एक टीम गोविंद की काले रंग की इनोवा हाई क्रॉस गाड़ी जिसका नंबर यूपी 80 एचएल 9393 को लेकर कानपुर लौट रही है। पुलिस का कहना है कि अभी भी गोविंद राजस्थान के ही किसी शहर में छिपा है।

नगर निगम से संबंधित अभी छह और शिकायतें मिली हैं। उनमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जांच कराई जा रही है। यदि आरोप सही पाए गए, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएम के सख्त निर्देश हैं कि भ्रष्टाचार में चाहे कोई लिप्त हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।  -रघुबीर लाल, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed