फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Murder, Scrap dealer murdered by slitting his throat, absconding friend suspected of murder

Kanpur Murder: कबाड़ी की गला रेतकर हत्या, फरार दोस्त पर हत्या का शक, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

Wed, 10 Jan 2024 12:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 10 Jan 2024 12:22 PM IST
सार

Kanpur News: डीसीपी पूर्वी तेज स्वरूप ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मृतक की गला रेतकर हत्या होने की पुष्टि हो हो रही है। मृतक के जीजा ने उसके साथी पर आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज। उसके साथी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Murder, Scrap dealer murdered by slitting his throat, absconding friend suspected of murder
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ के ताड़बिगया में कबाड़ी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक का रक्तरंजित शव उसकी झोपड़ी में पड़ा मिला। सूचना पर डीसीपी पूर्वी समेत फॉरेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मृतक के जीजा माजम का आरोप हैं कि उसके साथी असदुद्दीन पर हत्या कर उसका मोबाइल और कबाड़ वाली जुगाड़ गाड़ी लेकर भाग निकला है।

विज्ञापन

मामले पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। इस दौरान पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज तलाश कर रही है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेलबाजार और कैंट थाने से टीमें रवाना की गईं हैं। वहीं, पूछताछ के लिए आरोपी के परिजनों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम में लिया गया है।
विज्ञापन

मूलरूप से असम के जिला व थाना बरपेटा के हनकुशी कूलूनी निवासी माजम हुसैन ने बताया कि उनका साला सादिक (22) कबाड़ का काम करता था। बताया कि वह अपने परिवार के साथ गत सात साल से यहां बस्ती में रह रहे हैं। इसके पहले वह लोग पनकी के कांशीराम कॉलोनी में रहकर कबाड़ का काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से सादिक का फोन लगातार बंद बता रहा था
अब वे पिछले सात माह से जाजमऊ के ताड़बिगया झुग्गी झोपड़ी में रह रहे हैं। माजम ने बताया कि उनका साला सादिक एक साल से उनके साथ शहर में रह रहा था। वह यहां पर अलग झोपड़ी में रहता था और अपने साथी आरोपी असरुद्दीन के साथ ही ज्यादा समय बिताता था। माजम ने बताया कि मंगलवार सुबह से सादिक का फोन लगातार बंद बता रहा था।

झोपड़ी में पड़ा था सादिक का रक्तरंजित शव
शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह सादिक की झोपड़ी के पास ठेकेदार से रुपये लेने गए, तो सादिक की झोपड़ी में गए । यहां पर उन्हें सादिक का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। माजम ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर डीसीपी पूर्वी तेज स्वरूप सिंह, एसीपी कैंट अंजलि विश्वकर्मा समेत फॉरेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

मोबाइल और कबाड़ वाली जुगाड़ गाड़ी लेकर फरार
मृतक के जीजा माजम ने उसके साथी असरुद्दीन पर गला रेतकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। साथ ही मृतक का मोबाइल और उसकी कबाड़ वाली जुगाड़ गाड़ी भी साथ लेकर जाने की बात कही है। डीसीपी पूर्वी तेज स्वरूप ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मृतक की गला रेतकर हत्या होने की पुष्टि हो हो रही है। मृतक के जीजा ने उसके साथी पर आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज। उसके साथी की तलाश की जा रही है।

मृतक की मां की पहली हो चुकी मौत, पिता ने की शादी
लोगों ने बताया कि आरोपी के पिता हबीजुद्दीन की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है । आरोपी असरुद्दीन उनका ही बेटा है। इसके बाद हबीजुद्दीन ने दो शादियां की । इससे परिवार और बच्चे भी हैं। मामले में पुलिस ने परिवार के कुछ लोगों में साथ ही मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया हैं।

15 दिन पहले आरोपी और पत्नी का हुआ विवाद, फिर छोड़ आया था घर
आसपास के लोगों ने बताया कि 15 दिन पहले आरोपी असरुद्दीन का उसकी पत्नी अख्तरा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था । बताया कि आरोपी का घर काफी आना-जाना था। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या के पीछे कहीं प्रेम संबंध तो नहीं । बताया जा रहा है कि संभवत पत्नी और बच्चें को घर में पहुंचा ने के बाद आरोपी ने सोची समझी रणनीति के तहत घटना को अंजाम दिया। फिर यहां से फरार हो गया। हालांकि पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना का खुलासा जल्द होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed