फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur Murder of medicine trader son under scrutiny after daughter in law CP says evidence is being sought

दवा कारोबारी हत्याकांड: 'न गिरफ्तारी...न क्लीन चिट' बहू के बाद बेटा भी रडार पर, सीपी बोले- साक्ष्यों की तलाश

Wed, 09 Sep 2026 08:22 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 09 Sep 2026 08:22 AM IST
सार

Kanpur News: दवा कारोबारी विनीत हत्याकांड में बहू शालू के साथ-साथ बेटे सुब्रत की संलिप्तता की भी गहरी आशंका जताई जा रही है। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, आरोपी विशाल और शालू के बीच बातचीत के पुख्ता सीडीआर और गार्ड के बयानों के आधार पर जांच चल रही है। 

विज्ञापन
kanpur Murder of medicine trader son under scrutiny after daughter in law CP says evidence is being sought
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में दवा कारोबारी विनीत की हत्या में बहू शालू के साथ बेटे सुब्रत का भी हाथ होने की संभावना है। पुलिस उसके खिलाफ साक्ष्य खंगाल रही है। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि सुब्रत और शालू हत्यारोपी विशाल गौतम उर्फ शुभम के संपर्क में थे। यही कारण है कि दोनों हत्यारोपी के साथ शॉपिंग कर रहे थे। साक्ष्य मिलने के बाद उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जब दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई तो उन्होंने सीधे तौर पर शालू का नाम लिया था, जबकि बेटे के बारे में कुछ नहीं कहा। सुब्रत और शालू की सीडीआर चेक की गई तो दोनों की ही आरोपी से बातचीत सामने आई है। टीमें जांच कर रही हैं।

विज्ञापन

 





ये दो साक्ष्य हैं बहू के खिलाफ
पुलिस के मुताबिक शालू को दो प्रमुख साक्ष्यों के चलते भेजा गया है। एक है हत्यारोपी का कबूलनामा, दूसरा है रतन ऑर्बिट के गार्ड का ये बताना कि शालू ने कहा था कि विशाल की इंट्री मत करना। वहीं सीडीआर बड़ा साक्ष्य है। वहीं सुब्रत के खिलाफ गार्ड और हत्यारोपी ने कुछ नहीं कहा।

पहले सड़क हादसे में मारने की थी प्लानिंग
डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि हत्यारोपियों से पूछताछ में सामने आया कि पहले दवा कारोबारी को सड़क हादसे में मारने की योजना बनाई गई थी। हालांकि व्यस्त ट्रैफिक और पकड़े जाने के डर से तकिया से मुंह दाब कर हत्या की योजना बनाई गई। जब दवा कारोबारी कमरे लॉक करने लगे तो आरोपियों ने चाकू से हत्या कर दी।

विज्ञापन

कहीं बेटे-बहू ने ही तो नहीं आयोजित की पार्टी
विनीत की हत्या के समय सुब्रत और शालू तिलकनगर स्थित कॉस्मोजिन लाउंज में आयोजित किटी पार्टी में थे। आशंका यह भी है कि कहीं बहू-बेटे ने ही तो पार्टी आयोजित नहीं की है। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि हत्या की साजिश कई दिनों से रची जा रही थी। ऐसे में पार्टी की जांच भी की जा रही है।

सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है पुलिस
मंगलवार को पुलिस टीम लाउंज पहुंची, जहां पर मैनेजर से पूछताछ की। उसने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग नहीं होती है। सिर्फ लाइव कैमरे चलते हैं। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। उससे तय होगा कि शालू और सुब्रत कितने बजे निकले और कितने बजे आए।

रतन ऑर्बिट में चाक-चौबंद हुई व्यवस्था
हंगामे के बाद रतन ऑर्बिट में बदला हुआ नजारा सामने आया। यहां गार्ड की संख्या बढ़ा दी गई है। हर आने जाने वाले की इंट्री की गई। पुलिस की एक टीम भी मुआयना करने परिसर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed