फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Murder, First made relations then slit throat with blade, told friend tell her father to pick up body

UP: पहले बनाए संबंध...फिर ब्लेड से रेता गला, दोस्त से बोला- उसके पिता को बता दो होटल से बेटी की लाश उठा लें

Sun, 20 Oct 2024 05:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 20 Oct 2024 05:04 AM IST
सार

Kanpur News: पुलिस पूछताछ के दौरान प्रियांशु को अपनी हरकत पर न तो पछतावा था और न ही किसी का डर। बताया कि उसे शक था कि युवती के किसी और से भी संबंध हैं। कोई फोन आता तो मोबाइल साइलेंट कर देती या फिर उससे दूर जाकर बात करती थी। कई बार पूछने पर भी नहीं बताया। इसलिए उसने हत्या करने की ठान ली थी।

विज्ञापन
Kanpur Murder, First made relations then slit throat with blade, told friend tell her father to pick up body
होटल में जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में त्रिकोणीय प्रेम संबंध के शक में गुजैनी निवासी इलेक्ट्रीशियन ने बीसीए की पढ़ाई कर रही सब्जी मसाला व्यापारी की बेटी की बिरहाना रोड स्थित एक होटल में स्टेशनरी ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने दोस्त को फोन कर युवती के परिजनों को शव के होटल में पड़े होने की जानकारी देने को कहा। फिर गोविंदनगर थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

शनिवार शाम करीब साढ़ें पांच बजे एक युवक गोविंदनगर थाने पहुंचा। उसे इधर-उधर घूमता देख थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बुलाकर थाने आने की वजह पूछी। युवक बोला कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है और समर्पण करने आया है। उन्होंने युवक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की, तो उसने अपनी पहचान गुजैनी उद्योगनगर निवासी प्रियांशु तिवारी के रूप में बताई।

विज्ञापन

बताया कि उसका क्षेत्र में ही रहने वाली एक निजी संस्थान से बीसीए की पढ़ाई कर रही 22 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध थे। शनिवार को वह अपनी प्रेमिका को फीलखाना के बिरहाना रोड स्थित होटल गगन सागर में ले गया और शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेपर काटने वाले ब्लेड से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। गोविंदनगर थाना प्रभारी ने होटल फोन कर प्रियांशु की जानकारी की और होटल पहुंच गई।

खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा था
हालांकि तब तक रिसेप्शनिस्ट अमित दीक्षित की सूचना पर फीलखाना पुलिस के अलावा डीसीपी पूर्वी, एसीपी कोतवाली भी पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में कमरा नंबर 402 का दरवाजा खोला तो अंदर एक युवती का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा था। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल जांच कर कमरे में ही हत्या में इस्तेमाल हुआ ब्लेड बरामद कर लिया। पुलिस ने छात्रा के पिता सब्जी मसाला व्यापारी को सूचना देकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

किसी और से भी करती थी बात
पूछताछ के दौरान प्रियांशु को अपनी हरकत पर न तो पछतावा था और न ही किसी का डर। बताया कि उसे शक था कि युवती के किसी और से भी संबंध हैं। कोई फोन आता तो मोबाइल साइलेंट कर देती या फिर उससे दूर जाकर बात करती थी। कई बार पूछने पर भी नहीं बताया। इसलिए उसने हत्या करने की ठान ली और बहाने से होटल लेकर आ गया।

काफी समय से धमकी दे रहा था आरोपी
प्रियांशु काफी समय से प्रेमिका को जान से मारने की धमकी दे रहा था। मृतका की छोटी बहन का कहना था कि प्रियांशु काफी समय से परेशान कर रहा था। साथ ही दीदी को बात न करने और मिलने न आने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। सुबह भी प्रियांशु ने फोन कर मिलने बुलाया था।

पेपर देने जाने की बात की बात कहकर निकली थी घर से
हत्या की सूचना पर आरोपी के दोस्त ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी। होटल पहुंचे परिजनों ने बेटी और प्रियांशु के दोस्ती या प्रेम संबंधों के बारे में कोई जानकारी होने से इन्कार किया। हालांकि मृतका की बहन ने बताया कि आरोपी का फोन आने के बाद दीदी पेपर देने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। रास्ते में वह प्रियांशु से कहां मिली और उसके साथ क्यों होटल गई इसकी जानकारी उन लोगों को नहीं है।

दोपहर 1:40 बजे पहुंचा और 3:40 बजे निकल गया
होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में प्रियांशु व युवती कैद हुए हैं। दोनों शनिवार दोपहर 1:40 बजे होटल पहुंचे। रिसेप्शन पर अपने-अपने आधार कार्ड की छायाप्रति दी और चाबी लेकर कमरे में चले गए। दोपहर करीब 3:40 बजे आरोपी अकेले होटल से निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed