{"_id":"68a9687ec62d201867081312","slug":"kanpur-murder-case-travel-agency-owner-had-committed-murder-due-to-his-love-affair-with-his-sister-2025-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गोलगप्पे बेचने वाले से बहन का अफेयर, ट्रैवल एजेंसी संचालक ने दो साथियों संग किशोर को मार डाला; ये वजह बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोलगप्पे बेचने वाले से बहन का अफेयर, ट्रैवल एजेंसी संचालक ने दो साथियों संग किशोर को मार डाला; ये वजह बताई
Sat, 23 Aug 2025 12:47 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:47 PM IST
सार
कानपुर के शिवली में पनकी के 15 साल के छात्र के शव मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। छात्र पढ़ाई के साथ पानी के बताशे भी बेचता था। मृतक का आरोपी ट्रैवल एजेंसी संचालक की बहन से प्रेम संबंध हो गए। बहन से प्रेम-प्रसंग पर ट्रैवल एजेंसी संचालक ने दो साथियों के साथ छात्र की हत्या की थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के पनकी में 15 साल के छात्र की हत्या रतनपुर के ट्रैवल एजेंसी संचालक पवन उर्फ पंकज ने बहन से प्रेम-प्रसंग पर की थी। इसमें उसने दो लाख रुपये की सुपारी देकर दो साथियों को भी शामिल किया था। पुलिस ने शुक्रवार को कपली गांव से तीनों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।
रतनपुर निवासी हरिशचंद्र निषाद का 15 वर्षीय बेटा कुलदीप कक्षा आठ में पढ़ने के साथ पानी के बताशे का ठेला लगाता था। वह 12 अगस्त की रात को घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
कुलदीप का शव 13 अगस्त की सुबह कानपुर देहात के शिवली क्षेत्र में मिला। दो दिन बाद परिजनों ने उसकी शिनाख्त कुलदीप के रूप में की। पनकी पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश में शिवली तक 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।

ट्रैवल एजेंसी संचालक पवन से हुई पूछताछ
एक जगह कार सवार कुछ लोग ठेला लेकर जा रहे कुलदीप के पीछे-पीछे जाते हुए नजर आते हैं। कार नंबर को ट्रेस करने पर रतनपुर निवासी ट्रैवल एजेंसी संचालक पवन के बारे में पता चला। उससे पूछताछ में वारदात का खुलासा हो गया।

कुलदीप के ठेले पर बताशे खाने जाती थी बहन
डीसीपी पश्चिम दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ट्रैवल एजेंसी संचालक फर्रुखाबाद के अमृतपुर का रहने वाला है। करीब चार साल से रतनपुर में रह रहा है। उसने बताया कि उसकी बहन कुलदीप के ठेले पर बताशे खाने जाती थी। वहां दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया।

बहन को धमकी देता था कुलदीप
कुलदीप उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। बहन ने मना किया तो धमकी देता था। बहन ने उसे जानकारी दी। किशोर को समझाया गया तो उल्टा धमकी देने लगा। उसने यहां तक कहा कि बहन को बदनाम कर देगा। इस पर उसने हत्या की साजिश रची।

दो लाख की सुपारी देकर शामिल कराया
उसने फर्रुखाबाद के अमृतपुर के कौशल कुशवाहा और संत कबीरनगर के नवीन कुमार को दो लाख की सुपारी देकर बुलाया। कौशल नोएडा में वेटर है जबकि नवीन इलेक्ट्रीशियन का कार्य कर रहा था। दोनों पनकी आ गए।

हत्या के बाद किशोर के शव को झाड़ियों में फेंका
डीसीपी के मुताबिक, 12 अगस्त को तीनों ने कुलदीप को रास्ते पर रोकर कार में बैठा लिया। रास्ते में तीनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। किशोर के शव को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए। तीनों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।