फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: murder case has been filed against the boyfriend, who was seen roaming the streets in CCTV footage

Kanpur: प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज में गली के चक्कर लगाते दिखा

Sun, 02 Nov 2025 11:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Nov 2025 11:12 PM IST
सार

रायपुरवा में प्रेमिका की हत्या के बाद शव तख्त के नीचे छिपाने के मामले में पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Kanpur: murder case has been filed against the boyfriend, who was seen roaming the streets in CCTV footage
रायपुरवा में इसी घर में हुई थी हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरवा में आपसी सहमति में रह रही महिला भारती गौतम की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या के मामले में पीरोड निवासी मौसरे भाई सोनू ने प्रेमी रोहित उर्फ दिलीप कुमार के खिलाफ रविवार को हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को पड़ोसी के घर में लगे सीसी कैमरे के फुटेज में रोहित बुधवार दोपहर भारती को कही ले जाते नजर आया। रात को घर लौटा। फिर रात आठ बजे से 10 बजे के बीच वह गली में इधर-उधर चक्कर काटता नजर आया।

विज्ञापन


बाद में घर से जैकेट पहनकर निकल गया। तब से उसे किसी ने नहीं देखा। पुलिस को आशंका है कि लौटने के बाद ही दोनों में झगड़ा हुआ जिसके बाद प्रेमी ने भारती की हत्या कर दी। कैमरे का डीवीआर पुलिस साथ ले गई है। अब तक जांच में पुलिस के सामने आया है कि रोहित दो-तीन और नाम इस्तेमाल करता था। फॉरेंसिक टीम को भारती गौतम और वाहिद नाम से दो आधार कार्ड भी मिले जबकि पूरी बस्ती में उसका नाम रोहित ही पता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने की पुष्टि हुई है। वहीं, विसरा सुरक्षित रखने के साथ ही स्लाइड बनाई गई।
विज्ञापन


दोनों पीते थे शराब फिर होता था झगड़ा
पड़ोसी समेत अन्य लोगों ने बताया कि भारती और रोहित दोनों शराब पीते थे। इसके बाद आपस में झगड़ा करते थे। दोनों किसी कारखाने या फैक्टरी में काम करते थे। ज्यादातर उनके घर पर ताला लगा रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed