{"_id":"68825a46626791bd99001102","slug":"kanpur-municipal-corporation-s-outsourcing-employee-attacked-with-axe-report-filed-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नगर निगम के आउटसोर्सिंग कर्मी पर चापड़ से हमला, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नगर निगम के आउटसोर्सिंग कर्मी पर चापड़ से हमला, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 24 Jul 2025 09:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 24 Jul 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज थाना
- फोटो : अमर उजाला
नवाबगंज थानाक्षेत्र में बुधवार को पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र ने साथियों के साथ मिलकर नगर निगम के आउटसोर्सिंग कर्मचारी पर चापड़ से हमला कर दिया। मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बेनाझाबर ऑफिसर्स कालोनी निवासी शिशु सिंह ने बताया कि बेटा आनंद सिंह नगर निगम में आउटसोर्सिंग कर्मचारी है। आरोप लगाया कि एक माह पहले विष्णुपुरी निवासी मोहित ठाकुर एक रिक्शा चालक को पीट रहा था। बेटे ने विरोध किया तो उसने साथियों के साथ मिलकर पीटा और नवाबगंज थाने में एक फर्जी रिपोर्ट दर्ज करा दी जिसके बाद से आरोपी रंजिश मानने लगा था।
बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे बेटा नवाबगंज निवासी पार्षद महेंद्र कुमार पांडेय के घर डीप फ्रीजर लेने गया था। उसी दौरान मोहित ठाकुर और उसका पिता जालिम सिंह अन्य 12 साथियों के साथ मिलकर बेटे के साथ गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर चापड़ और ईंट, हॉकी से घेरकर बेरहमी से पीटकर मरणासन्न कर दिया। नवाबगंज इंस्पेक्टर केशव तिवारी के अनुसार मोहित ठाकुर, जालिम सिंह व 12 अज्ञात पर बलवा, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, हमला करने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
9 दिसंबर 2024 को पिता-पुत्र ने पुलिसकर्मियों की फाड़ी थी वर्दी
विष्णपुरी इलाके में मोहित ठाकुर और पिता जालिम सिंह ने नौ दिसंबर 2024 को नवाबगंज थाने की पीआरवी के पुलिसकर्मी रवि तोमर व होमगार्ड विपिन को पीटकर वर्दी फाड़ दी थी। आरोपियों ने पुलिस पर पथराव भी किया था। तीन लोगों के झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आपा खो बैठे आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था।