{"_id":"614d8d568ebc3e05894c1f65","slug":"kanpur-municipal-corporation-demolished-illegal-occupation-homeless-people-created-ruckus-by-blocking-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नगर निगम ने गिराए अवैध कब्जे, बेघर लोगों ने सड़क जाम कर काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नगर निगम ने गिराए अवैध कब्जे, बेघर लोगों ने सड़क जाम कर काटा हंगामा
Fri, 24 Sep 2021 02:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 24 Sep 2021 02:03 PM IST
विज्ञापन
सड़क जाम कर प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर नगर निगम ने मंगलवार को बारा देवी उत्तरी गेट के पास करीब 20 अवैध कब्जे गिराए थे। जिसके विरोध में शुक्रवार को बारा देवी से जूही डिपो जाने वाली सड़क में अवैध रूप से रह रहे लोगों ने रोड जाम कर दिया।
सड़क जाम होने से पुलिस प्रशासन को आवागमन का रूट बदलना पड़ा। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन में अपना दल के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। विरोध में लोगों ने नगर निगम मुर्दाबाद, नगर आयुक्त मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विरोध प्रदर्शन शुरू होते हैं एसीप आलोक कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। अपना दल जिलाध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव का कहना है कि जिन लोगों को घर से बेघर किया गया है, उनको हक मिलना चाहिए। नगर आयुक्त से फोन पर बात हुई है। उन्होंने एक घंटे में टीम भेजने की बात कही है लेकिन अभी तक कोई नहीं पहुंचा।