फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Mumbai-Bengaluru flight will fly only for three days

कानपुर: अभी तीन-तीन दिन ही उड़ेंगी मुंबई-बेंगलुरु फ्लाइट

Thu, 03 Feb 2022 07:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 03 Feb 2022 07:20 PM IST
सार

शहर मे विमान कंपनी ने 15 फरवरी तक के लिए शेड्यूल बदल दिया है। इसके तहत फिलहाल तीन-तीन दिन ही मुंबई-बेंगलुरु की फ्लाइटें होंगी। मंगलवार, गुरूवार, शनिवार को मुंबई फ्लाइट तो वहीं सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को बेंगलुरु फ्लाइट

विज्ञापन
Kanpur: Mumbai-Bengaluru flight will fly only for three days
स्पाइस जेट - फोटो : social media

विस्तार

कानपुर। यात्री लोड न बढ़ने से विमान कंपनी इंडिगो ने मुंबई और बेंगलुरु फ्लाइट के शेड्यूल में कोई परिवर्तन नहीं किया है। यह तीन-तीन दिन ही उड़ान भरेंगी। मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को इंडिगो की मुंबई फ्लाइट कानपुर आएगी और जाएगी।  इसी तरह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को बेंगलुरु की फ्लाइट आकर जाएगी। यह व्यवस्था 15 फरवरी तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन


इंडिगो की मुंबई और बेंगलुरु फ्लाइटें पहले सोमवार से शनिवार तक आ जा रही थी। लेकिन पिछले महीने से दो फरवरी तक यह व्यवस्था एक दिन छोड़कर एक दिन प्रभावी की गई। कोरोना संक्रमण और ठंड से अभी यात्री लोड नहीं बढ़ा है। इससे यह शेड्यूल तीन से 15 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। गुरुवार को मुंबई फ्लाइट आकर गई। 112 यात्री कानपुर आए और 132 यात्री कानपुर से मुंबई को गए।
विज्ञापन


स्पाइसजेट की मुंबई फ्लाइट 10 तक निरस्त

विमान कंपनी स्पाइस जेट की दो फ्लाइटें मुंबई और दिल्ली के लिए उड़ रही हैं। इसमें स्पाइस जेट की 90 सीटर फ्लाइट नियमित है लेकिन मुंबई की 180 सीटर फ्लाइट को 10 जनवरी तक निरस्त करने का फैसला लिया है। गुरुवार को स्पाइस जेट की दिल्ली फ्लाइट से 62 यात्री आए तो 48 यात्री दिल्ली गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed