फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Mud house collapses suddenly at night young man dies after buried under debris

कानपुर: रात में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर युवक की मौत, दो घंटे तक नहीं पहुंची एम्बुलेंस, परिजन रो

Sat, 29 Aug 2026 08:04 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 29 Aug 2026 08:04 AM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर क्षेत्र के इटर्रा ग्राम पंचायत स्थित मोहनपुर गांव में बारिश के दौरान रात में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में एक युवक मलबे के नीचे दब गया। ग्रामीणों ने बमुश्किल मलबा हटाकर युवक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Kanpur Mud house collapses suddenly at night young man dies after buried under debris
रात में भरभराकर गिरा कच्चा मकान - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र की इटर्रा ग्राम पंचायत के मजरा मोहनपुर गांव में बारिश के दौरान रात में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय मकान के मलबे में अमित कुमार (25) दब गया। वहीं, मकान के नीचे बंधी कई बकरियां भी दब गईं। बकरियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

विज्ञापन

मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। मशक्कत कर मलबा हटाया और अमित कुमार को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल अमित को ग्रामीण तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर में  इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अमित कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन





दो घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना देकर मदद मांगी। ग्रामीणों के मुताबिक, लगातार फोन करने के बावजूद करीब दो घंटे तक न एंबुलेंस मौके पर पहुंची और न ही कोई राहत एवं बचाव टीम पहुंची। आखिरकार ग्रामीणों ने ही मोर्चा संभाला और घायल अमित को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed