फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Moving car turns into fireball smoke suddenly appeared followed by roaring flames occupants escape

Kanpur: चलती कार बनी आग का गोला, अचानक उठा धुआं और फिर भभक उठीं लपटें, बाल-बाल बचे सवार, दमकल ने पाया काबू

Sat, 06 Jun 2026 10:23 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 06 Jun 2026 10:23 AM IST
सार

Kanpur News: चकेरी के लाल बंगला इलाके में शुक्रवार रात हुंडई आई 20 कार में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग में कार पूरी तरह जल गई, लेकिन सवार सुरक्षित बच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur Moving car turns into fireball smoke suddenly appeared followed by roaring flames occupants escape
चलती कार में लगी भीषण आग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब लाल बंगला पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर दूर चल रही हुंडई आई 20 कार में अचानक आग लग गई। वाहन में सवार चालक और उसका साथी समय रहते बाहर निकल गए, जिससे दोनों की जान बच गई।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार हरजिंदर नगर से लाल बंगला चौकी चौराहे की ओर जा रही थी। इसी दौरान इंजन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को सड़क किनारे रोका और साथी के साथ बाहर निकल आया।

विज्ञापन





दमकल ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू
कार में लगी भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची चकेरी पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने एक फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

चालक मौके से जा चुका था
जाजमऊ फायर स्टेशन के फायर अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक वजह की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों के पहुंचने तक चालक मौके से जा चुका था।

विज्ञापन

घटना में कोई जनहानि नहीं हुई
आग इतनी भीषण थी कि कार की नंबर प्लेट भी जल गई, जिससे वाहन की पहचान करने में परेशानी हो रही है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट और चालक की पहचान के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed