फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur Mother of three children absconded with jewellery and cash husband searched for her but no clue found

UP: लाखों के जेवर-नगदी लेकर तीन बच्चों की मां फरार, पति बोला- काफी खोजबीन की, तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 31 May 2025 12:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 31 May 2025 12:03 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में तीन बच्चों की मां लाखों के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन
kanpur Mother of three children absconded with jewellery and cash husband searched for her but no clue found
महाराजपुर थाना - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव से तीन बच्चों की मां घर से सोने एवं चांदी के लगभग डेढ़ लाख से अधिक के जेवरात और 14 हजार रुपये बैंक से, तो वहीं 25 हजार घर में रखी नगदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके अपना और अपने तीन बच्चों का भरण पोषण करता है।

विज्ञापन

जेवर-नगदी लेकर हो गई फरार
रोजाना की भांति 26 मई की सुबह वह मजदूरी करने गया हुआ था।दोपहर लगभग लगभग बजे पत्नी बच्चों को छोड़कर घर में रखे जेवरात और नगदी व बैंक जाकर खाते से पैसे निकाल कर फरार हो गई।  पीड़ित पति ने बताया काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को खोजने में जुटीं पुलिस की टीमें
इसके बाद महाराजपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। मामले में महाराजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित पति की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। महिला को खोजने के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई है। अन्य जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। जल्द ही महिला का पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed