फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Mother of four children was talking on the phone, lover attacked her with a sharp weapon, died

Kanpur: फोन पर बात कर रही थी चार बच्चों की मां, प्रेमी ने धारदार हथियार से कर दिया हमला, इलाज के दौरान मौत

Sun, 21 Jul 2024 07:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Jul 2024 07:46 PM IST
सार

Kanpur News: गोविंदनगर के गुजैनी कच्ची बस्ती में पति की मौत के बाद से प्रेमी के साथ रह रही चार बच्चों की मां पर प्रेमी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Kanpur: Mother of four children was talking on the phone, lover attacked her with a sharp weapon, died
महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूसरे से बात करने से नाराज प्रेमी के हमले में घायल चार बच्चों की मां ने रविवार सुबह लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम में सिर पर चोट के बाद अत्यधिक खून बहने को महिला की मौत की वजह बताया गया है। पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन


गोविंदनगर थानाक्षेत्र के गुजैनी एच ब्लॉक कच्ची बस्ती निवासी महिला के पति की डेढ़ साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। महिला के चार बच्चे हैं। पति की मौत के बाद महिला मजदूरी करने लगी जहां उसकी मुलाकात ललितपुर निवासी अविवाहित राजमिस्त्री सुरेश से हुई। कुछ दिन की जान पहचान के बाद दोनों साथ रहने लगे। महिला के बेटों की मानें तो शुरू में तो सब सामान्य रहा लेकिन कुछ समय बाद जब मां फोन पर बात कर रही होती तो सुरेश गाली-गलौज शुरू कर देता।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मारपीट भी शुरू कर दी थी। रविवार सुबह जब बड़ा बेटा फैक्टरी और अन्य बेटे काम पर गए थे तो आरोपी नशे की हालत में घर पहुंचा और महिला से मारपीट शुरू कर दी। इस बीच आरोपी ने बसुली और धारदार हथियार से महिला के चेहरे, कनपटी और मुंह पर कई वार कर दिए।

महिला को गंभीर हालत में पहले निजी अस्पताल और फिर हैलट में भर्ती कराया गया था। वहां से शनिवार रात ही केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी गोविंदनगर अभय सिंह ने बताया कि घटना में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed