फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Mother and son held hostage in 12 lakh heist brother in law robbery at his sisters husbands house

Kanpur Loot Case: मां-बेटे को बंधक बनाकर 12 लाख की लूट, साले ने जीजा के घर करवाई थी लूट, सरगना गिरफ्तार

Wed, 05 Aug 2026 03:48 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 05 Aug 2026 03:48 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी स्थित श्यामनगर में मां और बेटे को बंधक बनाकर 12 लाख रुपये की लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि पीड़िता का दूर के रिश्ते में साला मोनू शुक्ला निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Kanpur Mother and son held hostage in 12 lakh heist brother in law robbery at his sisters husbands house
मां-बेटे को बंधक बनाकर लूट - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में चकेरी के श्याम नगर के सी ब्लॉक भल्ला टटिया में सोमवार को मां रचना त्रिपाठी बेटे देवांश त्रिपाठी को बंधक बनाकर 12 लाख की लूट मामले में पुलिस ने तीसरे दिन सरगना मोनू शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। मोनू शुक्ला पीड़िता रचना के पति शरद चंद्र त्रिपाठी के दूर के रिश्ते में साला लगता है।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक आरोपी मोनू शुक्ला मंगल विहार-2 का रहने वाला है। वह कार्यक्रमों में ही घर पर कई बार आया था। उसे घर की भली-भांति पूरी जानकारी थी। पीड़ित के मुताबिक आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है। पिता की मौत के बाद से लगातार अपराध कर रहा था।
विज्ञापन

आरोपी पहेल भी जा चुका है जेल
उसके खिलाफ लूट के कई और मामले भी दर्ज है। बाइक चोरी में आरोपी जेल भी जा चुका है। पुलिस ने गिरफ्तारी से साफ इनकार किया है। सूत्रों के माने तो पुलिस आरोपी के अन्य साथियों के बारे में व माल बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed