{"_id":"6a8a778ffa68e248490cc244","slug":"kanpur-mother-and-son-beaten-for-refusing-to-pay-money-attacked-with-sticks-and-clubs-after-opposing-extortion-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रुपये न देने पर मां-बेटे को पीटा, जबरन वसूली के विरोध में लाठी-डंडों से हमला, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रुपये न देने पर मां-बेटे को पीटा, जबरन वसूली के विरोध में लाठी-डंडों से हमला, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 23 Aug 2026 10:01 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:01 AM IST
सार
Kanpur News: जाजमऊ स्थित जेके चौराहे पर शनिवार रात रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में कुछ दबंगों ने मां-बेटे की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष फ्लाईओवर के नीचे सब्जी की दुकान लगाता है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में जाजमऊ के जेके चौराहे पर शनिवार रात रुपये न देने पर पांच-छह लोगों ने मां-बेटे को पीटा। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। तिवारीपुर बगिया निवासी पुष्पा देवी और उनका बेटा शिवम कुमार जेके फ्लाईओवर के नीचे एक माह से सब्जी लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार रात कुछ लोग आए और जबरन रुपये मांगन लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने मां-बेटे को पीट दिया। मां को कांशीराम और बेटे को हैलट भेजा गया है। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन