{"_id":"67fca487131b8493b50d0694","slug":"kanpur-mohan-bhagwat-inaugurated-the-first-sangh-bhavan-of-the-state-2025-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मोहन भागवत बोले- विश्वभर में रहने वाले हिंदुओं की बढ़ रही प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मोहन भागवत बोले- विश्वभर में रहने वाले हिंदुओं की बढ़ रही प्रतिष्ठा
Mon, 14 Apr 2025 11:37 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:37 AM IST
सार
Kanpur News: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने केशव भवन प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भागवत शहर में पांच दिन प्रवास करेंगे।
विज्ञापन
संघ प्रमुख ने केशव भवन का किया उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक डॉ. मोहन मधुकर भागवत ने सोमवार को महानगर में प्रदेश के पहले बहुमंजिले संघ भवन (केशव भवन) का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में प्रतिष्ठित और सुरक्षित हो रहा है। विश्व भर में रहने वाले हिंदुओं की प्रतिष्ठा बढ़ रही है।
विज्ञापन
कहा कि संघ का कार्य सिर्फ संघ का नहीं, समाज का कार्य है। जो खुद को हिंदू कहते हैं, आने वाले समय में उनसे पूछा जाएगा कि उन्होंने अपने देश के लिए क्या किया। भागवत ने कहा कि देश में हिंदू समाज के संगठन का कार्य संघ कर रहा है। संघ अपना काम स्वयंसेवकों के बलबूते पर चलाता है। वह अपने काम के लिए समाज से कुछ नहीं लेता है। समाज के काम के लिए वह समाज से सहयोग लेता है। पूरे समाज को अपने लिए, अपने देश के लिए काम करना चाहिए। जब भी किसी देश में समाज यह काम करता है, तो उसका प्रत्येक व्यक्ति और परिवार सुखी होता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो में सफर कर सकते हैं मोदी, यूपीएमआरसी ने शुरू की तैयारियां
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि यह सौभाग्य है कि बाबा साहेब के जन्म दिवस के अवसर पर संघ भवन का उद्घाटन हो रहा है। इस दौरान उन्होंने भवन में बनाए गए आंबेडकर सभागार का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर और संघ को स्थापित करने वाले डॉ. हेडगेवार दोनों ने हिंदू समाज के लिए काम किया। दोनों विभूतियों का विचार इस देश को आगे ले जाने का रहा है। बताया कि डॉ. आंबेडकर ने कहा था कि उनके और संघ के बीच मतभेद रहा, लेकिन संघ के विचार और कार्यों के प्रति उनकी आत्मीयता रही। वह संघ को अपनत्व के भाव से देखते थे।
यह भी पढ़ें- Kanpur: प्रधानमंत्री, संघ प्रमुख के आगमन के मद्देनजर नगर निगम ने चलाया विशेष सफाई अभियान,सड़कों की कराई मरम्मत
Trending Videos
संघ भवन का किया उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि हिंदू समाज को विषमता से बाहर लाने का काम आंबेडकर ने किया। संघ के भाव को हम सभी को सुरक्षित रखना है। संघ को बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से कहा कि आंबेडकर और हेडगेवार दोनों की तरह भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम करें।
उन्होंने शाम को कानपुर प्रांत और क्षेत्र के सभी प्रचारकों के साथ बैठक कर संघ शताब्दी वर्ष पर होने वाले कार्याें की रूपरेखा बनाई। सबसे पहले उन्होंने प्रांत के कार्याें की समीक्षा की। मंगलवार को वह कोयला नगर में संघ की शाखा में शामिल होकर अभ्यास करेंगे। साथ ही शाखा में लंबे समय से आ रहे लोगों से बातचीत भी करेंगे। कार्यक्रम के आरंभ में उन्होंने भवन निर्माण में शामिल श्रमिकों को नारियल और वस्त्र देकर सम्मानित किया। कानपुर प्रांत इकाई की ओर से उनका स्वागत भगवान बुद्ध की प्रतिमा देकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व क्षेत्र संघ चालक वीरेंद्रजीत सिंह ने की।
उन्होंने शाम को कानपुर प्रांत और क्षेत्र के सभी प्रचारकों के साथ बैठक कर संघ शताब्दी वर्ष पर होने वाले कार्याें की रूपरेखा बनाई। सबसे पहले उन्होंने प्रांत के कार्याें की समीक्षा की। मंगलवार को वह कोयला नगर में संघ की शाखा में शामिल होकर अभ्यास करेंगे। साथ ही शाखा में लंबे समय से आ रहे लोगों से बातचीत भी करेंगे। कार्यक्रम के आरंभ में उन्होंने भवन निर्माण में शामिल श्रमिकों को नारियल और वस्त्र देकर सम्मानित किया। कानपुर प्रांत इकाई की ओर से उनका स्वागत भगवान बुद्ध की प्रतिमा देकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व क्षेत्र संघ चालक वीरेंद्रजीत सिंह ने की।