फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Modi can travel in metro from Chunniganj to Kanpur Central

UP: चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो में सफर कर सकते हैं मोदी, यूपीएमआरसी ने शुरू की तैयारियां

Mon, 14 Apr 2025 12:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Apr 2025 12:18 PM IST
सार

Kanpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो में सफर कर सकते हैं। चुन्नीगंज भूमिगत स्टेशन से हरी झंडी दिखाने की संभावना है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने तैयारियां शुरू की।

विज्ञापन
Modi can travel in metro from Chunniganj to Kanpur Central
कानपुर मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को चुन्नीगंज, बड़ा चौराहा, नयागंज या कानपुर सेंट्रल भूमिगत मेट्रो स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। वे नवनिर्मित स्टेशनों के बीच मेट्रो में सफर भी कर सकते हैं। इसके मद्देनजर रविवार को यूपीएमआरसी ने इन स्टेशनों में विशेष तैयारियां शुरू कीं। नयागंज से ही हरी झंडी दिखाए जाने की ज्यादा संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


नयागंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन के पास पार्किंग की व्यवस्था ज्यादा बेहतर होने की वजह से मेट्रो रेल के अधिकारियों का मानना है कि प्रधानमंत्री इसी स्टेशन में जाकर उद्घाटन कर सकते हैं। चुन्नीगंज या बड़ा चौराहा से भी ऐसा संभव है। चूंकि कानपुर सेंट्रल भूमिगत स्टेशन में आवागमन, पार्किंग स्थल की कमी और रेलवे स्टेशन में आने वाले यात्रियों की अधिकता है। इसलिए इस स्टेशन में पीएम के जाने की संभावना सबसे कम जताई जा रही है। हालांकि अंतिम निर्णय पीएमओ को लेना है।

विज्ञापन
Trending Videos

Modi can travel in metro from Chunniganj to Kanpur Central
कानपुर मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
ये है मेट्रो के अधिकारियों की योजना
उधर, मेट्रो के अधिकारियों ने योजना बनाई है कि काॅरिडोर-1 के भूमिगत सेक्शन के शुरुआती पांचों स्टेशनों में पहली यात्री ट्रेन में 30 स्कूली बच्चों को बैठाकर रवाना किया जाए और इस ट्रेन को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाएं। इसके बाद वह स्वयं मुख्यमंत्री, मंत्रियों, वरिष्ठतम अधिकारियों के साथ दूसरी ट्रेन से सफर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed