फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Mobile snatched after pocket was slit with a blade one culprit nabbed thanks to young woman courage

कानपुर: ब्लेड से जेब काट मोबाइल छीना, युवती के साहस से एक को दबोचा, दूसरा साथी 10 हजार लेकर फरार, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 25 Aug 2026 01:19 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 25 Aug 2026 01:19 PM IST
सार

Kanpur News: घंटाघर चौराहे पर ई-रिक्शा से उतरी युवती की पैंट की जेब ब्लेड से काटकर मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को लोगों की मदद से दबोच लिया गया। हालांकि, उसका साथी पर्स से 10 हजार रुपये निकालकर भागने में सफल रहा।

विज्ञापन
Kanpur Mobile snatched after pocket was slit with a blade one culprit nabbed thanks to young woman courage
कलक्टरगंज थाना - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घंटाघर चौराहे पर युवती की पैंट की जेब ब्लेड से काटकर मोबाइल छीनने का आरोपी लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। वहीं उसका साथी युवती के पर्स से 10 हजार रुपये लेकर भाग निकला। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

अजीतगंज टीपी नगर निवासी ज्योति शिखा बौद्ध 22 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे ई-रिक्शा से घंटाघर चौराहे पहुंची थीं। आरोप है कि तभी पीछे से आए युवक ने ब्लेड से उनकी पैंट की जेब काटकर मोबाइल निकाल लिया। युवती ने शोर मचाते हुए आरोपी का पीछा किया और आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन

दो ब्लेड और 500 ग्राम का लोहे का बांट बरामद
पकड़े गए आरोपी की पहचान कुली बाजार निवासी साकिब के रूप में हुई। उसके पास से युवती का मोबाइल, दो ब्लेड और 500 ग्राम का लोहे का बांट बरामद हुआ। आरोपी के साथी अमरेश पर युवती के पर्स से 10 हजार रुपये लेकर भागने का आरोप है। कलक्टरगंज पुलिस ने साकिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार साथी की तलाश की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed