फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Missing young man brutally murdered with a stone, dead body found in jungles

कानपुर: लापता युवक की पत्थर से सिर कूचकर बेरहमी से हत्या, जंगलों में मिला शव

Mon, 28 Sep 2020 11:35 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 28 Sep 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Missing young man brutally murdered with a stone, dead body found in jungles
यूपी पुलिस
कानपुर के जूही से लापता युवक का शव रविवार शाम नग्न अवस्था में स्वदेशी कॉटन मिल के जंगल में पड़ा मिला। उसका सिर पत्थर से कुचला हुआ था। रायपुरवा के लक्ष्मीपुरवा निवासी सुजीत ने शव देखकर उसकी पहचान अपने छोटे भाई प्रदीप (20) के रूप में की।
विज्ञापन


परिजनों ने मृतक की भाभी के पहले पति पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जूही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रदीप एक मिठाई की दुकान में काम करता था। ई रिक्शा चालक सुजीत ने बताया कि उसने जूही बंबुरहिया निवासी रूपा से मंदिर में शादी की थी।
विज्ञापन


रूपा का पति सोनू वर्मा उसके साथ मारपीट करता था। इसलिए उसने उससे शादी कर ली। लेकिन सोनू घर आने लगा। रूपा से जोर जबरदस्ती करता था। एक सप्ताह पहले उसके छोटे भाई प्रदीप ने विरोध किया और सोनू की पिटाई कर दी। शनिवार दोपहर भी झगड़ा हुआ। इसके बाद वह प्रदीप को जबरन अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने रायपुरवा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार शाम उसका शव मिला। फॉरेंसिक एक्सपर्ट केमुताबिक आशंका है कि हत्यारोपी ने पहले गला दबाकर हत्या की, फिर सिर पत्थर से कूंच दिया था। आसपास पत्थरों पर खून मिला है। गर्दन का ऊपरी हिस्सा जंगली जानवर खा गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असल वजह स्पष्ट होगी।

सोनू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी मोबाइल बंद कर फरार है, जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।
दीपक भूकर, एसपी साउथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed