फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Misdeed after trapping in love, gave medicine when she became pregnant, died during treatment

Kanpur: प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खिला दी दवा, इलाज के दौरान मौत

Tue, 24 Sep 2024 09:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Sep 2024 09:49 PM IST
सार

Kanpur News: प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसे दवा खिला दी। इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी, एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur: Misdeed after trapping in love, gave medicine when she became pregnant, died during treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सचेंडी थानाक्षेत्र निवासी युवती को प्रेमजाल में फंसा गांव के ही युवक ने गुरुग्राम में शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि गर्भवती होने पर युवती को गर्भपात की दवा खिला दी। हालत खराब होने पर गांव पहुंची युवती को परिजनों ने कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान सोमवार देर रात युवती की माैत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश जुट गई है।

विज्ञापन


सचेंडी के एक गांव निवासी किसान ने बताया कि 22 वर्षीय बेटी सहेली के साथ दिसंबर 2023 से गुुरुग्राम स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। वह जिस बिल्डिंग में किराये के फ्लैट में रहती थी, उसी बिल्डिंग में गांव का ही पंकज कुमार विश्वकर्मा भी रहता था। आरोप है कि पंकज ने बेटी को प्रेमजाल मेें फंसाकर संबंध बनाने लगा, जिससे बेटी गर्भवती हो गई, तो पंकज ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी। सहेली ने परिजनों को सूचना देकर उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

परिजन 13 अगस्त को वहां से डिस्चार्ज कराकर घर लाए थे, लेकिन 14 अगस्त को फिर तबीयत बिगड़ गई। उसे कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। इस बीच आरोपी ने बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। सचेंडी इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, गालीगलौज, एससीएसटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed