फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: misbehaved with an innocent girl child in school, family members created ruckus

Kanpur: मासूम संग उसी के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे ने की गलत हरकत, परिजनों ने काटा हंगामा

Tue, 17 Sep 2024 11:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Sep 2024 11:49 PM IST
सार

कानपुर के काकादेव स्थित एक निजी स्कूल में मासूम संग गलत हरकत करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Kanpur: misbehaved with an innocent girl child in school, family members created ruckus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कानपुर में काकादेव स्थित एक निजी स्कूल में मासूम के साथ उसी के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे ने गलत हरकत कर दी। मासूम के आपबीती बताने के बाद परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा काटा। इंस्पेक्टर काकादेव मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि मंगलवार दोपहर थाने में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। इसमें चार साल की बच्ची से उसी के साथ पढ़ने वाले एक सात साल के बच्चे ने कुछ गलत हरकत कर दी थी। इस पर परिजनों ने हंगामा किया था।

विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर पुलिस टीम को भेजा था। हालांकि स्कूल का स्टाफ घर जा चुका था। वहीं सीसीटीवी कैमरे का कंट्रोल रूम भी बंद मिला। इंस्पेक्टर के मुताबिक परिजनों से कहा गया है कि वह बच्ची के साथ बैठकर घटना को अच्छी तरह से समझ लें। इसके बाद बुधवार को स्कूल आएं। पुलिस स्कूल पहुंचकर जांच पड़ताल करेगी। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जाएंगे। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed