{"_id":"62853dfdd46ee42985238f6a","slug":"kanpur-minor-friend-burnt-by-putting-sanitizer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime In Kanpur : कानपुर में नाबालिग दोस्त को सेनिटाइजर डालकर जलाया, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime In Kanpur : कानपुर में नाबालिग दोस्त को सेनिटाइजर डालकर जलाया, हालत गंभीर
Thu, 19 May 2022 12:12 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 19 May 2022 12:12 AM IST
सार
चीख पुकार सुन कर लोग मदद को पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
आग से झुलसने के बाद उर्सला हॉस्पिटल में भर्ती नाबालिग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में रेलबाजार में चोरी के आरोप में जेल गए मामा का बदला लेने के लिए किशोर ने अपने नाबालिग दोस्त पर सेनिटाइजर डाल कर उसे जिंदा जला दिया। चीख पुकार सुन कर लोग मदद को पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
इलाके के हैरिसगंज निवासी फिरोज आलम इलेक्ट्रिशियन हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उनके भाई नफीस ने घर पर हुई चोरी के आरोप में आरोपी किशोर के मामा फारुख को जेल भिजवाया था। तबसे उनका परिवार रंजिश मानने लगा था। मंगलवार को फारुख का भांजा घर से बेटे रेहान को अपने साथ खेलने के बाहने से ले गया।
विज्ञापन
आरोप है कि हैरिसगंज रेलवे कॉलोनी के पास आरोपी ने रेहान पर सेनिटाइजर डाल कर आग लगा दी। रेलबाजार इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि बच्चे ने खेल के दौरान आग लगा दी थी। एक बच्चा जल गया है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन