फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Miners excavated five feet of soil from his field, report filed

Kanpur: दबंगों ने खनन कर खेत से पांच फीट मिट्टी खोद डाली, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 11 Feb 2026 11:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Miners excavated five feet of soil from his field, report filed
सेनपश्चिम पारा थाना - फोटो : अमर उजाला
सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र के सैया गोझा गांव के किसान राजबहादुर सिंह ने खनन करने वालों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि बिना अनुमति के उनके खेत से करीब पांच फीट गहराई तक मिट्टी खोद ले गए। राजबहादुर सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सैया गोझा गांव में गाटा नंबर 2, 3, 5 और 6 में उनके खेत हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि 27 जनवरी को कुछ लोगों ने दो जेसीबी और 12 डंपर की मदद से उनके खेत पर अवैध खनन किया। दो बीघा खेत को करीब पांच फीट गहरा खोद डाला है। किसान का आरोप है कि थाने में शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने खनन में लगे डंपरों के वीडियो और नंबरों की सूची पुलिस को सबूत के तौर पर सौंपी है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed