फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Medical store's shutter broken and Rs 3 lakh stolen, 25 cameras found switched off

Kanpur: मेडिकल स्टोर का शटर उचकाकर तीन लाख रुपये पार, 25 कैमरे मिले बंद

Sat, 26 Jul 2025 06:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Jul 2025 06:45 PM IST
सार

Kanpur News: स्वरूपनगर में मधुराज हाॅस्पिटल के सामने स्थित राजीव मेडिकल स्टोर में वारदात हुई। पुलिस छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
Kanpur: Medical store's shutter broken and Rs 3 lakh stolen, 25 cameras found switched off
मेडिकल स्टोर में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वरूपनगर में मधुराज हाॅस्पिटल के सामने स्थित मेडिकल स्टोर में शुक्रवार रात चोरों ने शटर उचकाकर तीन लाख की नकदी पार कर दी। हैरान करने वाली बात है कि घटना के समय मेडिकल स्टोर में लगे 25 सीसीटीवी कैमरे बंद थे। चंद कदम की दूरी पर पुलिस पिकेट भी तैनात रहती है। राजीव मेडिकल स्टोर विकासनगर निवासी राजीव वोहरा का है। उन्होंने बताया कि रात करीब 12:30 बजे दुकान बंदकर घर चले गए।
विज्ञापन

Kanpur: Medical store's shutter broken and Rs 3 lakh stolen, 25 cameras found switched off
मेडिकल स्टोर में चोरी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह 6:30 बजे जब कर्मचारियों के साथ दुकान पहुंचे तो शटर उचका देखकर उनके होश उड़ गए। राजीव के अनुसार, रात में किसी समय वारदात को अंजाम दिया गया है। कैमरे बंद होने से चोरों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: Medical store's shutter broken and Rs 3 lakh stolen, 25 cameras found switched off
घटना की जानकारी देते पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
चाेरों ने दवा नहीं चुराई है। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय ने बताया कि संचालक ने तहरीर दी है। दुकान के सभी कैमरे बंद होने पर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह किसी कर्मचारी की करतूत है। पुलिस की टीमें आसपास दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed