फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Mayor runs bulldozer in Kakadev on complaint of encroachment

Kanpur: अतिक्रमण की शिकायत पर महापौर ने काकादेव में चलवाया बुलडोजर

Mon, 17 Feb 2025 06:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Feb 2025 06:41 PM IST
सार

Kanpur News: आपके वार्ड कार्यक्रम के तहत महापौर प्रमिला पांडेय ने काकादेव के दो वार्डों में शिविर लगाए।

विज्ञापन
Kanpur: Mayor runs bulldozer in Kakadev on complaint of encroachment
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपके वार्ड कार्यक्रम के तहत सोमवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने काकादेव क्षेत्र के दो वार्डों में शिविर लगाकर समस्याएं सुनीं। यहां अतिक्रमण की शिकायत पर तुरंत बुलडोजर मंगाकर चलवाया। महापौर ने सबसे पहले वार्ड-25 काकादेव नवीननगर के एकता चौराहे पर शिविर लगाकर समस्याएं सुनीं। चौराहे के पास स्थित एकता स्वीट हाऊस के बाहर अतिक्रमण की शिकायत पर महापौर ने तत्काल बुलडोजर मंगाकर मिठाई विक्रेता सहित अन्य दुकानों के बाहर अवैध कब्जे ध्वस्त कराए।
विज्ञापन



15 टिन शेड, आठ पक्के रैंप तोड़े गए। एक बिल्डिग मैटेरियल की दुकानदार ने सड़क पर डंप मौरंग, गिट्टी जब्त करते हुुए जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। इस वार्ड के लोगों ने 25 समस्याएं बताईं, जिनमें से अतिक्रमण सहित छह समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके बाद महापौर ने वार्ड-30 आंबेडकरनगर काकादेव में शिविर लगाकर समस्याएं सुनीं। इस वार्ड में पानी, सफाई की सर्वाधिक शिकायतें आईं।
विज्ञापन

 

Kanpur: Mayor runs bulldozer in Kakadev on complaint of encroachment
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में स्थित श्रीराम वाटिका पार्क में अवैध कब्जे देख महापौर ने कब्जेदारियों से मकान के स्वामित्व संबंधी कागज दिखाने के लिए कहा। पर, वहां लोग कागज नहीं दिखा पाए। महापौर ने जोन-6 के संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे सभी कब्जेदारों को दो दिन में नोटिस देकर मकान के कागजात देखें। संतोषजनक जवाब न मिले तो बुलडोजर चलाएं। इस वार्ड में आईं 25 शिकायतों में से सात का मौके पर निस्तारण किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed