फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Mayor dances to the beat of drums as NDA celebrates historic Bihar election victory

Kanpur: बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर मनाया जश्न, महापौर ने ढोल की थाप पर किया नृत्य

Fri, 14 Nov 2025 04:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 14 Nov 2025 04:15 PM IST
सार

Kanpur News: शहर में बिहार चुनाव में जीत का जश्न जोरदार तरीके से मनाया गया। महापौर ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। वहीं, कार्यकर्ताओं ने इसे बिहार में विकास और सुशासन की जीत बताया।

विज्ञापन
Kanpur Mayor dances to the beat of drums as NDA celebrates historic Bihar election victory
बिहार चुनाव का जश्न मनाती मेयर और कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की प्रचंड जीत पर शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय, मोतीझील में जमकर जश्न मनाया गया। महापौर प्रमिला पांडेय ने सभी को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। मौके पर कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया और पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की गई।

विज्ञापन

Kanpur Mayor dances to the beat of drums as NDA celebrates historic Bihar election victory
बिहार चुनाव का जश्न मनाती मेयर और कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala

महापौर ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर सत्य और विकास के पक्ष में अपना स्पष्ट मत दिया है। उन्होंने कहा कि बिहारवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को भारी बहुमत से जिताया है। जश्न के दौरान महापौर ने खुद ढोल की थाप पर नृत्य कर जीत की खुशी मनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Mayor dances to the beat of drums as NDA celebrates historic Bihar election victory
बिहार चुनाव का जश्न मनाती मेयर और कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala

राजू तिवारी ने लगभग 23 हजार वोटों से शानदार जीत हासिल की
कार्यक्रम में पार्षद नवीन पंडित, पवन पांडेय, महेंद्र पांडेय, आकर्ष बाजपेई, अखिलेश बाजपेई, राम नारायण, सुधीर यादव समेत कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। महापौर ने बताया कि उन्हें बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा गोविंदगंज, पूर्वी चंपारण विधानसभा क्षेत्र में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यहां भाजपा गठबंधन के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के उम्मीदवार राजू तिवारी ने लगभग 23 हजार वोटों से शानदार जीत हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed