फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Mastermind Ram Khilawan became gang leader 14 members in the gang police took action against gangster

Kanpur: मास्टरमाइंड राम खिलावन बना गैंग लीडर…गैंग में 14 सदस्य, कमिश्नरी पुलिस ने की गैंगस्टर में कार्रवाई

Wed, 10 Sep 2025 10:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 10 Sep 2025 10:18 AM IST
सार

Kanpur News: स्टाफ ऑफिसर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि यह गिरोह संगठित तरीके से अपराध करता है। जमीन और संपत्ति के कब्जे के लिए मारपीट और हत्या तक करा चुका है। कानपुर समेत आसपास के जनपदों में भी सक्रिय है।

विज्ञापन
Kanpur Mastermind Ram Khilawan became gang leader 14 members in the gang police took action against gangster
राम खिलावन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर कमिश्नरी पुलिस ने डरा धमका, कूटरचित दस्तावेजों से फर्जी रजिस्ट्री कराकर, संपत्ति कब्जाने, मारपीट करने और हत्या कराने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड रामखिलावन और 13 अन्य सदस्यों पर गैंगस्टर लगाया है। राम खिलावन को गैंग लीडर बनाया गया है। इसमें मास्टरमाइंड राम खिलावन समेत चार सदस्य जेल में और 10 बाहर हैं। गैंग को इंटर रेंज 10 नंबर दिया गया है।

विज्ञापन

यह कार्रवाई मंगलवार की शाम को हुई। स्टाफ ऑफिसर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि यह गिरोह संगठित तरीके से अपराध करता है। जमीन और संपत्ति के कब्जे के लिए मारपीट और हत्या तक करा चुका है। कानपुर समेत आसपास के जनपदों में भी सक्रिय है। रामखिलावन के खिलाफ सोमवार को भी दीनू गैंग से संपर्क रखने पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन

जेल में निरुद्ध
नवाबगंज के परमियापुरवा निवासी रामखिलावन (गैंग लीडर), लाल बंगला निवासी सुषमा अवस्थी, लाल बंगला निवासी मनोज कुमार अवस्थी, परमियापुरवा निवासी सुधीर कुमार मिश्रा।

विज्ञापन

सदस्य अभी बाहर
नवाबगंज का आजादनगर निवासी मनोज उर्फ लाला, नवाबगंज के भोपालपुरवा का आलोक, पनकी रतनपुर का नितेश, सीएसए कैंपस निवासी राजेश, आजादनगर का शमशाद आलम, फजलगंज का धर्मेंद्र कुमार वर्मा, फर्रुखाबाद के मुहम्मदाबाद का डॉ. सुबोध दीक्षित, चौबेपुर निवासी दिलनियाज उर्फ रेहान, चौबेपुर बूढ़नपुर का रोहित यादव, बिठूर क्षेत्र का अंकित यादव।

विज्ञापन

दीनू गिरोह में भी रामखिलावन का नाम
रामखिलावन का अपना गैंग हो गया है, लेकिन उसका नाम पुलिस ने दीनू गैंग से भी जोड़ दिया है। जमीन और संपत्ति के खेल में दीनू के इशारे पर कार्य करता था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों ही गैंग अलग अलग हैं जबकि दीनू के साथ मिलकर कई कार्य किए हैं। अब अगर आरोपियों के नाम बढ़ते हैं तो गिरोह के सदस्यों की संख्या भी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed