फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Massive fire broke out in furniture warehouse

कानपुर: शॉर्ट सर्किट से फर्नीचर गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

Thu, 09 Dec 2021 03:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 09 Dec 2021 03:58 PM IST
सार

कानपुर के किदवई नगर स्थित एक फर्नीचर गोदाम में गुरुवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें देखकर आसपास के घरों में भी अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
Kanpur: Massive fire broke out in furniture warehouse
फर्नीचर गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के निराला नगर के यू ब्लॉक में स्थित फर्नीचर गोदाम में गुरुवार दोपहर अचानक  शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गोदाम से आग की लपटें उठती देख पास स्थित कारखाने में काम कर रहे कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचीं दमकल की छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गोदाम मालिक किदवई नगर निवासी कृष्ण बिहारी बाजपेई के अनुसार गोदाम के पास में करीब आधा दर्जन कर्मचारी कारखाने में फर्नीचर बनाने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी उन्होंने गोदाम से धुआं निकलते देखा। कुछ ही देर में आग बढ़ गई। तुरंत विद्युत आपूर्ति ठप कराई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। मौके पर पहुंचे फायर स्टेशनों से छह वाहनों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार घटना में फर्नीचर कारोबारी ने करीब 10 लाख के नुकसान की आशंका जताई है। प्रथम दृष्टया जांच में आग मीटर में शॉर्ट सर्किट होने से लगने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed