{"_id":"69eb366ff961ad87f30af9ed","slug":"kanpur-massive-fire-breaks-out-in-female-corporator-office-ac-brought-under-control-after-cutting-power-supply-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: महिला पार्षद कक्ष के AC में लगी भीषण आग, बिजली सप्लाई काटकर पाया काबू, महापौर ने दिए जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: महिला पार्षद कक्ष के AC में लगी भीषण आग, बिजली सप्लाई काटकर पाया काबू, महापौर ने दिए जांच के निर्देश
Fri, 24 Apr 2026 02:53 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:53 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर नगर निगम मुख्यालय में महिला पार्षद कक्ष के एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। समय रहते बिजली काटकर आग पर काबू पा लिया गया; महापौर ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
महिला पार्षद कक्ष के एसी में लगी भीषण आग
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में नगर निगम मुख्यालय स्थित महिला पार्षद रूम के एसी में शुक्रवार दोपहर में अचानक आग लग गई। लपटें और धुआं निकलता देख नगर निगम में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद में बिजली सप्लाई काटकर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पाते ही महापौर प्रमिला पांडेय, पार्षद दल के नेता नवीन पंडित सहित अन्य पार्षद मौके पर पहुंचे। तत्काल आग पर काबू पा लिया गया। महापौर ने बताया कि उसे समय महिला पार्षद रूम में कोई नहीं बैठा था। आग क्यों लगी इसकी जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन