{"_id":"6ad055ad350a1633ec094e09","slug":"kanpur-man-took-his-own-life-by-hanging-himself-from-a-tree-the-body-has-been-sent-for-postmortem-2026-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Thu, 15 Oct 2026 09:55 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 15 Oct 2026 09:55 AM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर क्षेत्र स्थित रतनपुर गांव में गुरुवार सुबह एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की शादी 15 वर्ष पूर्व हुई थी और वह अपने पीछे पत्नी विनीता, बेटा इशू व बेटी राधा को छोड़ गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के रतनपुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव निवासी एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। शैलेंद्र (35) द्वारा अचानक उठाए गए इस खौफनाक कदम से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, शैलेंद्र का विवाह करीब 15 साल पहले विनीता के साथ हुआ था। उनके परिवार में एक बेटा इशू और एक बेटी राधा हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
परिजन रो-रोकर बुरा हाल
गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों ने शैलेंद्र का शव गांव के बाहर पेड़ से फंदे पर लटकता देखा, तो परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। घटना से पत्नी विनीता और दोनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक ने यह आत्मघाती कदम किस वजह से उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। पुलिस का कहना है कि परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।