फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Man's finger chewed in protest against extortion, accused arrested

Kanpur: वसूली के विरोध में युवक की चबा ली उंगली, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Nov 2022 10:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Nov 2022 10:16 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Man's finger chewed in protest against extortion, accused arrested
रेहान अहमद - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बगाही इलाके में नशेबाज से वसूली का विरोध करना युवक को महंगा पड़ गया। नशेबाज ने युवक को बुरी तरह पीटने के बाद उसकी बाएं हाथ की उंगली चबा ली। बेगमपुरवा निवासी रेहान अहमद की बगाही बाबा कुटिया के पास ई रिक्शा की कंपनी है।

विज्ञापन


रेहान के मुताबिक वह शुक्रवार की रात करीब सवा दस बजे दुकान पर बैठे थे तभी इलाके का रहने वाला दबंग अभिषेक गुप्ता उर्फ अंशु नशे की हालत में आया और कंपनी में काम करने वाले रिक्शा चालकों से वसूली करने लगा। चालकों ने पैसा देने से मना किया तो मारपीट पर उतारू हो गया।
विज्ञापन


रेहान ने विरोध किया तो अंशु ने उसे भी पीट दिया और बाएं हाथ की पहली उंगली चबा कर अलग कर दी। सूचना पर बाबूपुरवा पुलिस पहुंची और अंशु को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घायल का मेडिकल कराने के साथ आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed