{"_id":"6379084a2bb7177db8782cc7","slug":"kanpur-man-s-finger-chewed-in-protest-against-extortion-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: वसूली के विरोध में युवक की चबा ली उंगली, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: वसूली के विरोध में युवक की चबा ली उंगली, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 19 Nov 2022 10:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:16 PM IST
विज्ञापन
रेहान अहमद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बगाही इलाके में नशेबाज से वसूली का विरोध करना युवक को महंगा पड़ गया। नशेबाज ने युवक को बुरी तरह पीटने के बाद उसकी बाएं हाथ की उंगली चबा ली। बेगमपुरवा निवासी रेहान अहमद की बगाही बाबा कुटिया के पास ई रिक्शा की कंपनी है।
विज्ञापन
रेहान के मुताबिक वह शुक्रवार की रात करीब सवा दस बजे दुकान पर बैठे थे तभी इलाके का रहने वाला दबंग अभिषेक गुप्ता उर्फ अंशु नशे की हालत में आया और कंपनी में काम करने वाले रिक्शा चालकों से वसूली करने लगा। चालकों ने पैसा देने से मना किया तो मारपीट पर उतारू हो गया।
विज्ञापन
रेहान ने विरोध किया तो अंशु ने उसे भी पीट दिया और बाएं हाथ की पहली उंगली चबा कर अलग कर दी। सूचना पर बाबूपुरवा पुलिस पहुंची और अंशु को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घायल का मेडिकल कराने के साथ आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन