फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Man-eating leopard that killed four people in Bijnor's Najibabad area imprisoned in zoo

Kanpur: बिजनौर के नजीबाबाद में चार लोगों को जान से मारने वाला आदमखोर तेंदुआ चिड़ियाघर में कैद

Mon, 22 Sep 2025 09:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 Sep 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Man-eating leopard that killed four people in Bijnor's Najibabad area imprisoned in zoo
आदमखोर तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर के नजीबाबाद इलाके में चार लोगों को जान से मार चुका आदमखोर तेंदुआ अब शहर के चिड़ियाघर की कैद में रहेगा। वन विभाग की टीम दो दिन पूर्व 80 किलो वजनी और करीब 10 वर्षीय इस नर तेंदुए को चिड़ियाघर में छोड़कर लौट गई। पिछले कई महीनों से तेंदुए ने बिजनौर को दहला रखा था।

विज्ञापन


नजीबाबाद क्षेत्र में यह तेंदुआ चार लोगों का शिकार कर उन्हें मार चुका है। 14 सितंबर को खेत गई महिला को अपना शिकार बनाया जिसके बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। सहयोग के लिए कानपुर चिड़ियाघर के डॉ. नासिर को बुलाया गया था। टीम ने करीब तीन दिन लगातार निगरानी के बाद तेंदुए को पिंजरे में कैद किया। कानपुर में डॉक्टरों की टीम ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जिसमें पता चला कि तेंदुआ बूढ़ा हो चुका है। उसके दांत भी कमजोर हैं। शिकार में कठिनाई के कारण ही उसने इंसानों को आसान शिकार मानकर हमला शुरू कर दिया। रेंजर नावेद इकराम ने बताया कि आक्रामक व्यवहार को देखते हुए जंगल में छोड़ने की बजाय उसे कैद में रखा गया है। उसके स्वभाव में बदलाव के बाद उसे छोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed