{"_id":"65c3c54fa3d09941760f8def","slug":"kanpur-major-fire-in-paint-warehouse-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पेंट गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, अग्निशमन की दो गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पेंट गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, अग्निशमन की दो गाड़ियों ने पाया काबू
Wed, 07 Feb 2024 11:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:34 PM IST
सार
कानपुर में पेंट गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पेंट गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में बर्रा थानाक्षेत्र में पेंट गोदाम के बगल के प्लाट में रखे केमिकल के ड्रमों में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की ऊंची लपटें देख स्थानीय लोगों ने फायर व पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची फजलगंज फायर स्टेशन से दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
बर्रा दो निवासी अभिषेक मिश्रा का पेंट का व्यापार है। दामोदर नगर स्थित प्लॉट पर उन्होंने गोदाम बना रखा है जहां स्क्रैप और खराब पेंट व केमिकल आदि रखते हैं। बुधवार शाम गोदाम में रखे पेंट ऊंची-ऊंची लपटों के साथ जलने लगे। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने घरों से पानी डाल कर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह बढ़ने लगी। इस पर स्थानीय लोगों ने दमकल को सूचना दी।
विज्ञापन
फजलगंज एफएसओ परमानंद पांडेय दो गाड़ियों के साथ पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन