फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur magnificent confluence of devotion to Lord Ram and Tulsidas grand celebration of Tulsi Jayanti

Kanpur: ‘रामभक्ति और तुलसी का अद्भुत संगम’, तुलसी जयंती का भव्य आयोजन, तुलसी उपवन में जुटे दिग्गज, कही ये बात

Wed, 19 Aug 2026 10:21 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 19 Aug 2026 10:21 AM IST
सार

Kanpur News: मोती झील स्थित तुलसी उपवन में मानस संगम के तत्वाधान में तुलसी जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' समेत कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।

विज्ञापन
Kanpur magnificent confluence of devotion to Lord Ram and Tulsidas grand celebration of Tulsi Jayanti
मोती झील के तुलसी उपवन में जुटे दिग्गज - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के मोती झील स्थित तुलसी उपवन में बुधवार को 'मानस संगम' के तत्वाधान में आयोजित तुलसी जयंती समारोह में श्रद्धा और साहित्य का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजन में प्रदेश के दिग्गज नेताओं और साहित्य प्रेमियों ने उपस्थित होकर गोस्वामी तुलसीदास के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने तुलसीदास के रचित ग्रंथों को भारतीय संस्कृति का आधार स्तंभ बताया। कार्यक्रम में आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु', कानपुर सांसद रमेश अवस्थी, एमएलसी अरुण पाठक और विधायक नीलिमा कटियार ने भी शिरकत की।

विज्ञापन
Trending Videos





मानस संगम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला
सभी अतिथियों ने तुलसीदास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक मुकुंद नारायण तिवारी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और मानस संगम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि तुलसीदास का रामचरितमानस न केवल एक धार्मिक ग्रंथ है, बल्कि यह जीवन जीने की कला और सामाजिक समरसता का जीता-जागता उदाहरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed