{"_id":"6ab626100da29da56c062f2f","slug":"kanpur-light-rain-continues-in-ghatampur-bringing-relief-from-heat-umbrellas-and-raincoats-become-essential-2026-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: घाटमपुर में जारी है रिमझिम बारिश, उमस-गर्मी से मिली राहत, छाता और बरसाती बने सहारा, जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: घाटमपुर में जारी है रिमझिम बारिश, उमस-गर्मी से मिली राहत, छाता और बरसाती बने सहारा, जनजीवन प्रभावित
Fri, 25 Sep 2026 01:13 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:13 PM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर थाना क्षेत्र के इलाकों में बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश शुक्रवार को भी दिनभर जारी है। लगातार बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। वहीं, दूसरी तरफ जलभराव और आवाजाही बाधित होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
छाता लगाकर स्कूल जाते बच्चे
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार की सुबह भी जारी रही। पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव बना हुआ है और बीच-बीच में बारिश हो रही है। सुबह से रिमझिम बारिश होने से कामकाजी लोगों व स्कूल जाने वाले बच्चों को छाते का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं, लगातार रुक-रुककर हुई बारिश से बच्चों, दुकानदारों और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल से लौटने वाले बच्चों को बारिश में भीगने से बचने के लिए छाता और बरसाती का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
सड़कों पर आवाजाही रही प्रभावित
दुकानदार भी बारिश के कारण दुकानों के बाहर सामान समेटते नजर आए। बारिश के दौरान सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही। जरूरी काम से घरों से निकले लोगों को बारिश के बीच आने-जाने में दिक्कत हुई। कई जगह सड़क किनारे हल्का पानी भी जमा हो गया। दिनभर धूप नहीं निकलने से गर्मी का असर कम रहा और मौसम में ठंडक बनी रही।