फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Leopard reached NSI, forest department and zoo team started search

Kanpur: एनएसआई पहुंचा तेंदुआ, वन विभाग और चिड़ियाघर की टीम ने शुरू की तलाश

Sat, 29 Oct 2022 02:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 29 Oct 2022 02:57 PM IST
सार

कानपुर में तेंदुआ मिलने की सूचना के बाद एनएसआई के गार्डों ने हाथों में लाठी लेकर पूरी रात कैंपस की निगरानी की। तेंदुआ मिलने की सूचना के बाद सुबह से ही वन विभाग और चिड़ियाघर की टीम ने ट्रेंकुलाइजर गन लेकर जंगल वाले इलाके और कैंपस में कांबिंग की।

विज्ञापन
Kanpur: Leopard reached NSI, forest department and zoo team started search
कांबिंग करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर आईआईटी के बाद शुक्रवार देर रात 12:10 पर तेंदुए को राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) में देखा गया। निदेशक आवास के पास गार्ड आनंद कमल ने तेंदुए को देखने के बाद सुपरवाइजर राहुल यादव को सूचना दी। तेंदुए के एनएसआई में होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा कमांडर यूपीएस राठौर और सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुधांशु मोहन ने मौके पर आकर पूरे कैंपस में गार्ड और गनमैन के जरिए कांबिंग कराई, जिस दौरान वह तीन बार देखा गया।

विज्ञापन


शनिवार सुबह से ही वन विभाग और चिड़ियाघर की टीम ने एनएसआई कैंपस में आकर तेंदुए की खोजबीन शुरू कर दी है। सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुधांशु ने बताया कि तेंदुए को निदेशक आवास के पास से शुगर फैक्टरी और लगभग 7 एकड़ में बने जंगल की ओर जाते देखा गया है। जंगल को पार करते हुए रास्ता एनएसआई ऑफिसर्स कॉलोनी और बैरी गांव की ओर जाता है।
विज्ञापन


कांबिंग के दौरान गनमैन महेंद्र सिंह को 1:47 और दूसरे गार्ड को 3:33 पर पुलिया के पास तेंदुआ दिखा है। तेंदुआ मिलने की सूचना के बाद एनएसआई के गार्डों ने हाथों में लाठी लेकर पूरी रात कैंपस की निगरानी की। तेंदुआ मिलने की सूचना के बाद सुबह से ही वन विभाग और चिड़ियाघर की टीम ने ट्रेंकुलाइजर गन लेकर जंगल वाले इलाके और कैंपस में कांबिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली के चलते हॉस्टल खाली, कॉलोनी में रहने वालों को दिया गया अलर्ट मैसेज
सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दिवाली के चलते सभी छात्रावास खाली हैं कोई भी छात्र छात्रा कैंपस में नहीं है। वही कॉलोनी में रहने वालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पांच नंबर फॉर्म की ओर से आने का अंदेशा
आईआईटी की बाउंड्री के सामने पुलिया के नीचे से होते हुए एनएसआई के पांच नंबर फार्म की ओर से तेंदुए के आने का अंदेशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed