{"_id":"6385fe7509cb1306b379471f","slug":"kanpur-leg-of-old-man-working-in-iit-amputated-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आईआईटी में काम कर रहे वृद्ध का पैर कटा, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आईआईटी में काम कर रहे वृद्ध का पैर कटा, दर्दनाक मौत
Tue, 29 Nov 2022 06:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 29 Nov 2022 06:13 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर आईआईटी में एल्युमीनियम के खिड़की व दरवाजे बनाने के दौरान कटर मशीन की चपेट में आने से बारासिरोही नई बस्ती निवासी हृदयराम पाल (60) की मौत हो गई। ठेकेदार ने मृतक के परिजनों को छह लाख की आर्थिक मदद देकर समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
हृदयराम पाल खिड़की व दरवाजे बनाने का काम करते थे। परिवार में पत्नी मालती देवी व तीन बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि पिछले एक साल से आईआईटी में काम कर रहे थे। सोमवार देर शाम एल्युमीनियम काटते समय कटर मशीन हाथ से छूट गई।
विज्ञापन
इससे उनका पैर जांघ से कटकर अलग हो गया। दूसरे कर्मचारियों ने ठेकेदार व परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ठेकेदार उन्हें गंभीर हालात में सर्वोदयनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां मंगलवार दोपहर उनकी मौत हो गई। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। ठेकेदार ने मृतक की पत्नी मालती देवी को छह लाख का चेक दिया है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के संबंध में तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन