फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Leakage in the line, gas worth 1.5 lakhs evaporated, supply disrupted for an hour

Kanpur: लाइन में लीकेज, हवा में उड़ गई डेढ़ लाख की गैस, एक घंटे तक बाधित रही सप्लाई

Wed, 02 Apr 2025 10:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Apr 2025 10:29 PM IST
सार

लाइन में लीकेज होने के चलते आधे घंटे तक गैस का रिसाव होता रहा। एक घंटे तक सप्लाई बाधित रही। जिससे 300 परिवारों को दिक्कत हुई।

विज्ञापन
Kanpur: Leakage in the line, gas worth 1.5 lakhs evaporated, supply disrupted for an hour
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल्याणपुर के केशवपुरम में बुधवार शाम करीब 4:30 बजे गैस पाइप लाइन लीकेज होने से खलबली मच गई। करीब आधे घंटे तक गैस का रिसाव होता रहा। आसपास के लोगों ने आनन फानन सीयूजीएल को सूचना दी। एक घंटे तक सप्लाई बंद रखी गई। इस दौरान करीब डेढ़ लाख रुपये की गैस हवा में उड़ गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।

विज्ञापन


सीयूजीएल के वरिष्ठ प्रबंधक प्रोजेक्ट मुही खान ने बताया कि केस्को के कर्मचारी केशवपुरम में अर्थिंग लगाने के लिए गढ्ढा खोद रहे थे। इसी के चलते रावजी इंटरप्राइजेज के पास लाइन में लीकेज हो गया। सूचना मिलते ही सप्लाई बंद की गई। लीकेज दुरुस्त कराने के बाद सप्लाई चालू कराई गई। सुबह छह बजे रीडिंग अपडेट होने के बाद नुकसान का सही आकलन हो सकेगा। गैस की सप्लाई बंद होने के कारण आसपास के करीब 300 परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आसपास के लोगों के मुताबिक करीब आधे घंटे तक गैस का रिसाव होता रहा। लोगों के मुताबिक आसपास कोई ठेला या खानपान की दुकान नहीं थी। इस कारण बड़ा हादसा होने से बच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed